Bharat Express DD Free Dish

मोदी सरकार के शिक्षा में सुधार के प्रयासों की टाइम्स हायर एजुकेशन के चीफ ऑफिसर फिल बैटी ने की सराहना

टाइम्स हायर एजुकेशन के ग्‍लोबल अफेयर्स के चीफ ऑफिसर फिल बैटी ने वैश्विक महाशक्ति के रूप में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा के बारे में अपने विचार साझा किए. उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की शिक्षा प्रणाली तेजी से सुधर रही है.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Phil Baty Lauds PM Modi: टाइम्स हायर एजुकेशन के ग्‍लोबल अफेयर्स के चीफ ऑफिसर फिल बैटी ने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने तथा भारत की छवि को एक उभरती हुई महाशक्ति के रूप में स्थापित करने के लिए मोदी सरकार के प्रयासों की सराहना की. बैटी ने एक इंटरव्‍यू में कहा, “भारत को एक ऐसी शिक्षा प्रणाली की आवश्यकता है जो एक उभरती अर्थव्यवस्था के रूप में उसके विकास के अनुरूप हो.”

एक समाचार एजेंसी के साथ विशेष साक्षात्कार में बैटी ने कहा, “मुझे लगता है कि पीएम मोदी के सुधार उनके स्‍केल और बोल्‍डनेस में बहुत प्रेरणादायक हैं. इन दिनों हम एक ऐसे देश को देख रहे हैं जहां एजुकेशन की बहुत जरूरत है, जिसमें बड़ी युवा आबादी को इसकी पहुंच की जरूरत है. शिक्षा तक पहुंच में सुधार, उच्च शिक्षा में समावेश को बढ़ाने और साथ ही गुणवत्ता बढ़ाने के प्रयास सराहनीय हैं.”

भारतीय विश्वविद्यालयों में विश्व मंच पर आने की ललक

टाइम्स हायर एजुकेशन में भारतीय विश्वविद्यालयों को जगह मिलने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “हम भारत की बढ़ती भागीदारी देख रहे हैं… भारतीय विश्वविद्यालयों में विश्व पटल पर आने की इच्छा और भूख है.” उन्होंने कहा, “वहां शिक्षा के अगले चरण का अंतरराष्ट्रीयकरण दिल जीतेगा. मुझे लगता है कि भारतीय विश्वविद्यालय वैश्विक स्तर पर अधिक आकर्षक हैं. वे अधिक प्रतिभाओं को आकर्षित कर सकते हैं और उन्हें बनाए रख सकते हैं. अब बाकी भी दुनिया भारत की ओर देख रही है.”

उन्होंने कहा, “यूके और ऑस्ट्रेलिया के विश्वविद्यालय.. ये सभी देखना चाहते हैं कि भारत में क्या हो रहा है. वे भारतीय बाजार में प्रवेश करना चाहते हैं और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) सुधारों के तहत शामिल होना और सहयोग करना चाहते हैं, जिसने उन्हें अनुमति दी है… वे शिक्षा में क्रांति का हिस्सा बनने के लिए कार्रवाई का एक हिस्सा बनना चाहते हैं.” वैश्विक महाशक्ति के रूप में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा के बारे में पूछे जाने पर बैटी ने कहा, “यह सिर्फ इसलिए है क्योंकि हमने भारत में लगातार अच्छा नेतृत्व देखा है.”

– भारत एक्‍सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read