Bharat Express DD Free Dish

एक ही छत के नीचे इजराइल और यूक्रेन: व्हाइट हाउस में नेतन्याहू-जेलेंस्की संग ट्रंप की मीटिंग के मायने क्या?

व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से अलग-अलग अहम बैठकें कीं. ईरान, रूस-यूक्रेन युद्ध, रक्षा सहयोग और शांति प्रयासों को लेकर हुई इन चर्चाओं ने वैश्विक कूटनीति को नई दिशा देने के संकेत दिए.

Trump Masterstroke In White House: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे दुनिया के सबसे बड़े कूटनीतिक पावर-ब्रोकर हैं. दर्सल अब वाशिंगटन स्थित व्हाइट हाउस में ट्रंप ने दुनिया के दो सबसे बड़े युद्ध क्षेत्रों के प्रमुखों-इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ अलग-अलग बेहद अहम और गोपनीय बैठकें की हैं.

कहने को तो दोनों वैश्विक नेता दिवंगत अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम के अंतिम संस्कार में शामिल होने अमेरिका आए थे, लेकिन ट्रंप ने इस मौके का कड़क फायदा उठाते हुए एक ही दिन में मिडिल ईस्ट और यूरोप के युद्ध मोर्चों का नक्शा बदलने वाली रणनीति तैयार कर दी.

नेतन्याहू संग 90 मिनट का सीक्रेट गेम(Donald Trump White House)

ईरान के साथ जारी भीषण तनाव और युद्ध के माहौल (Trump Masterstroke In White House) के बीच ट्रंप और इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की यह आमने-सामने की पहली बड़ी मुलाकात थी. करीब 90 मिनट तक चली इस कड़क बैठक में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी मौजूद रहे. दोनों नेताओं ने मीटिंग को बेहद ‘सकारात्मक’ करार दिया.

सूत्रों के मुताबिक, इस सीक्रेट वार्ता का मुख्य एजेंडा ईरान का खतरनाक परमाणु कार्यक्रम और खुफिया रिपोर्ट में सामने आए ईरान के गुप्त ‘पिकैक्स’ परमाणु ठिकाने को ध्वस्त करना था. ट्रंप ने नेतन्याहू को भरोसा दिलाते हुए पश्चिम एशिया में दबाव और शांति का नया समीकरण साधने का इशारा किया है.

यह भी पढ़ें: खून से लथपथ सड़क, ताश के पत्तों की तरह बिछीं लाशें..PoK में मुनीर की बुजदिल सेना का ये कैसा पराक्रम?

रूस-यूक्रेन कूटनीति को नई धार

दूसरी ओर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भी ट्रंप के साथ कड़क रक्षा वार्ता की. जेलेंस्की ने बताया कि व्हाइट हाउस में हुई इस बैठक में अमेरिका के सबसे घातक ‘पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम’ के मिसाइल इंटरसेप्टर को यूक्रेन में ही बनाने के लाइसेंस पर मुहर लगाने की बातचीत हुई.

इसके अलावा, रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए कूटनीतिक प्रयासों को फिर से तेज करने पर भी गहन चर्चा (Trump Masterstroke In White House) हुई. दोनों देशों की टीमें अब आने वाले दिनों में नए डिफेंस डील और शांति वार्ता के रोडमैप पर तेजी से काम करने वाली हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read