Urdu Conclave 2026

नाइजर के डोसो में हुए आतंकी हमले में दो भारतीय नागरिकों की मौत, एक को किया किडनैप,जानें भारतीय दूतावास ने क्या कहा?

भारतीय दूतावास ने कहा, “नाइजर (Niger) के डोसो क्षेत्र में 15 जुलाई को हुए एक जघन्य आतंकवादी हमले में दो भारतीय नागरिकों की दुखद मृत्यु हो गई और एक का अपहरण कर लिया गया.

Niger

नाइजर के डोसो में आतंकी हमला.

नाइजर (Niger) के डोसो क्षेत्र में हुए आतंकी हमले में दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई, जबकि आतंकियों ने एक नागरिक को किडनैप कर लिया, घटना की जानकारी नाइजर में स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी. दूतावास ने कहा कि मृतकों के शवों को भारत भेजने और अपहृत व्यक्ति की रिहाई के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. भारतीय दूतावास ने नाइजर में रह रहे सभी भारतीयों को सतर्क रहने की भी चेतावनी दी.

Niger के डोसो में हुआ आतंकी हमला

एक्स पर एक पोस्ट में भारतीय दूतावास ने कहा, “नाइजर (Niger) के डोसो क्षेत्र में 15 जुलाई को हुए एक जघन्य आतंकवादी हमले में दो भारतीय नागरिकों की दुखद मृत्यु हो गई और एक का अपहरण कर लिया गया. शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना. नियामी स्थित दूतावास पार्थिव शरीर को स्वदेश भेजने और अपहृत भारतीय की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है. नाइजर में सभी भारतीयों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है.”

इसी साल मार्च में हुआ था आतंकी हमला

अरब न्यूज़ ने स्थानीय सूत्रों के हवाले से बताया कि अज्ञात सशस्त्र हमलावरों ने राजधानी नियामी से लगभग 100 किलोमीटर (63 मील) दूर डोसो क्षेत्र में एक विद्युत लाइन के निर्माण स्थल पर सुरक्षा प्रदान कर रही नाइजीरियाई सेना की एक इकाई पर घात लगाकर हमला किया. इससे पहले मार्च में, नाइजर में ग्रेट सहारा के कोकोरू में इस्लामिक स्टेट द्वारा आतंकवादी हमला किया गया था, जिसमें 44 नागरिकों की मौत हो गई थी और 13 गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

यह भी पढ़ें- वियतनाम के हालोंग खाड़ी में बड़ा हादसा, क्रूज जहाज के पलटने से 37 लोगों की मौत, 11 को सुरक्षित बचाया गया, पीएम ने जताया शोक

राजनीतिक उथल-पुथल से गुजर रहा Niger

गौरतलब है कि नाइजर (Niger) राजनीतिक उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है, क्योंकि सैन्य तख्तापलट ने लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति को सत्ता से हटा दिया था. जुलाई 2023 में राष्ट्रपति मोहम्मद बज़ूम को प्रेसिडेंशियल गार्ड ने हिरासत में ले लिया था और जनरल अब्दुर्रहमान त्चियानी ने खुद को नया नेता घोषित कर दिया था.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read