Bharat Express DD Free Dish

UNSC: Pahalgam Terror Attack में TRF का हाथ, पाकिस्तान की आतंक पर सरपरस्ती उजागर करेगा भारत

India Exposing Pakistan: भारत एक बार फिर पाकिस्तान की पोल खोलने वाला है. न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भारतीय प्रतिनिधिमंडल एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का सबूत पेश करेगा.

UNSC

UNSC की प्रतीकात्मक तस्वीर

न्यूयॉर्क/नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के 1267 प्रतिबंध समिति की अहम बैठक में भारत एक बार फिर पाकिस्तान की पोल खोलने वाला है. न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भारतीय प्रतिनिधिमंडल एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का सबूत पेश करेगा.

भारत की यह प्रस्तुति खासतौर पर कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले पर केंद्रित होगी, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा के मोर्चा संगठन TRF (The Resistance Front) की संलिप्तता की पुष्टि हुई है. यह वही संगठन है जो लश्कर की छाया में काम करता है और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़ा हुआ है.

TRF और पाकिस्तान की कलई खुलेगी

भारत इस ब्रीफिंग में UNSC को बताएगा कि कैसे TRF को पाकिस्तान की धरती से न सिर्फ समर्थन मिलता है, बल्कि प्रशिक्षण, हथियार और फंडिंग भी दी जाती है. पहलगाम हमले में निर्दोष नागरिकों और पर्यटकों को निशाना बनाया गया था, जिससे भारत की आतंकवाद के खिलाफ नीति और ज्यादा मुखर हो गई है.

कूटनीतिक दबाव बढ़ाएगा भारत

भारत इस मंच के ज़रिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मांग करेगा कि पाकिस्तान की दोहरी नीति—एक तरफ आतंक के खिलाफ बयानबाज़ी और दूसरी तरफ आतंकियों को संरक्षण — को वैश्विक स्तर पर बेनकाब किया जाए. इसके अलावा, UNSC की 1267 समिति से TRF और उससे जुड़े लोगों पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की जाएगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read