Bharat Express DD Free Dish

तानाशाही या कुछ और: अमेरिका के सिक्के पर ट्रंप का फोटो क्यों? दुनिया को क्या संदेश देना चाहता है अमेरिका

Donald Trump Gold Coin: अमेरिका ने स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ पर एक डॉलर का नया स्वर्ण स्मारक सिक्का जारी करने का ऐलान किया है.

Donald Trump Gold Coin: अमेरिका ने इस साल 4 जुलाई को स्वतंत्रता प्राप्ति के 250 वर्ष पूरे किए. इस खास मौके पर अमेरिकी सरकार ने एक डॉलर का नया स्वर्ण स्मारक सिक्का जारी करने का ऐलान किया है.

वित्त मंत्री का ऐलान

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने बताया कि यह सिक्का स्वतंत्रता की विरासत और देशभक्ति के प्रतीक के सम्मान में जारी किया जा रहा है. इस सिक्के पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की तस्वीर होगी. इसके साथ ‘लिबर्टी’ और ‘इन गॉड वी ट्रस्ट’ लिखा होगा. सिक्के पर 1776-2026 अंकित किया गया है, जो अमेरिका की आजादी की 250वीं वर्षगांठ को दर्शाता है.

सिक्के की खासियत

यह सिक्का 24 कैरेट सोने का होगा और इसे Commemorative गोल्ड कॉइन के रूप में पेश किया जाएगा. यह अमेरिकी मूल्यों की मजबूती और स्वतंत्रता की रक्षा के संकल्प का प्रतीक माना जा रहा है.

विवाद क्यों उठा?

ट्रंप (Donald Trump) की तस्वीर वाले इस सिक्के को लेकर अमेरिका में बहस छिड़ गई है. आलोचकों का कहना है कि परंपरा के अनुसार किसी जीवित राष्ट्रपति की तस्वीर मुद्रा पर नहीं छापी जाती. वहीं ट्रेजरी विभाग का कहना है कि 2020 के ‘सर्कुलेटिंग कलेक्टिबल कॉइन रिडिजाइन एक्ट’ के तहत वित्त मंत्री को ऐसे सिक्के जारी करने का अधिकार मिला है.

ये भी पढ़ें-Taslima Nasreen: कट्टरपंथियों के निशाने पर रहीं यह लेखिका बरसों बाद लौटेंगी वापस, बंगाल में गरमाई सियासत

इतिहास से जुड़ा उदाहरण

वित्त विभाग ने बताया कि 1926 में अमेरिका (American) की 150वीं वर्षगांठ पर तत्कालीन राष्ट्रपति कैल्विन कूलिज (Calvin Coolidge) की तस्वीर वाला स्मारक सिक्का जारी किया गया था. इसी उदाहरण का हवाला देकर ट्रंप (Donald Trump) वाले सिक्के को वैध ठहराया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, ₹26 हजार करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read