India US Bilateral Ties: अमेरिका के मनोनीत राजदूत Sergio Gor ने 11 अक्टूबर 2025 को भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई. नई दिल्ली में अपनी नियुक्ति के बीच Sergio Gor ने विदेश सचिव विक्रम मिस्री, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ बैठकें कीं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात में रक्षा, व्यापार और प्रौद्योगिकी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. Sergio Gor ने कहा कि यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नेतृत्व में भारत में राजदूत के रूप में सेवा दूंगा.
Excited to welcome Ambassador Sergio Gor to India! He will meet with Indian government counterparts to discuss opportunities to further deepen our ambitious strategic partnership and promote a safer, stronger, and more prosperous relationship. 🇺🇸🇮🇳 pic.twitter.com/tIzyMNG6eZ
— U.S. Embassy India (@USAndIndia) October 11, 2025
दोनों देशों के बीच बढ़ेगा सहयोग
Sergio Gor ने भारत और अमेरिका के लिए क्रिटिकल मिनरल्स के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग इन क्षेत्रों में नई संभावनाएं खोलेगा. Sergio Gor ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री मोदी की दोस्ती को रेखांकित करते हुए कहा कि हाल ही में दोनों नेताओं के बीच हुई फोन कॉल ने इस रिश्ते को और मजबूत किया है.
भविष्य के लिए आशावादी दृष्टिकोण
Sergio Gor ने भारत-अमेरिका संबंधों के भविष्य को लेकर आशावाद व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग न केवल आर्थिक और रणनीतिक क्षेत्रों में बल्कि वैश्विक चुनौतियों से निपटने में भी महत्वपूर्ण होगा. Sergio Gor ने जोर देकर कहा कि वह इस रिश्ते को और गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
यह भी पढ़िए: चरम पर अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर! ट्रंप ने चीन पर 100% टैरिफ लगाने का किया ऐलान, शेयर बाजार में मच गया हड़कंप
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


