Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भारत यात्रा पर आ रहे हैं यूएस डिफेंस सेक्रेटरी, सिंगापुर और जापान का भी करेंगे दौरा

भारत की अपनी यात्रा के दौरान अमेरिकी डिफेंस सेक्रेटरी भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे. उनके साथ रक्षा महकमे से जुड़े अधिकारी भी रहेंगे. इस दौरान भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग को लेकर व्यापक स्तर पर बातचीत होगी. इस बैठक के बाद ऑस्टिन फ्रांस के लिए रवाना हो जाएंगे.

US-Defence-secretary

अमेरिका के डिफेंस सेक्रेटरी ऑस्टिन (तस्वीर सभार: गूगल)

संयुक्त राज्य अमेरिका के रक्षा सचिव एलजे ऑस्टिन 4 देशों की यात्रा पर अगले हफ्ते निकलने वाले हैं. इन देशों में भारत की भी यात्रा शामिल है. जानकारी के मुताबिक अगले सप्ताह से शुरू होने वाली इस यात्रा का पहला पड़ाव जापान है. ऑस्टिन जापानी प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद सिंगापुर जाएंगे और वहां से वह भारत का रुख करेंगे.

भारत में उनके आगमन को लेकर तैयारियां पहले पुख्ता हैं. दोनों राष्ट्रों के बीच पहले कई मसलों पर रणनीतिक बैठकें और समझौते हो चुके हैं. ऐसे में ऑस्टिन की यह यात्रा उसी क्रम में अगली कड़ी मानी जा रही है. गौरतलब है कि जी-7 देशों की बैठक से हटकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की थी. इस मुलाकात को कूटनीतिक स्तर पर काफी महत्वपूर्ण माना गया.

भारत की अपनी यात्रा के दौरान अमेरिकी डिफेंस सेक्रेटरी भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे. उनके साथ रक्षा महकमे से जुड़े अधिकारी भी रहेंगे. इस दौरान भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग को लेकर व्यापक स्तर पर बातचीत होगी. इस बैठक के बाद ऑस्टिन फ्रांस के लिए रवाना हो जाएंगे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital