Bharat Express DD Free Dish

अमेरिका के रक्षा मंत्री पर महाभियोग की तैयारी, ईरान जंग के बीच बढ़ी मुश्किलें

US Israel Iran conflict: अमेरिका में ईरान जंग के बीच रक्षा मंत्री पीटर हेगसेथ पर विपक्षी डेमोक्रेट्स ने महाभियोग प्रस्ताव पेश किया है. उन पर बिना कांग्रेस की अनुमति युद्ध शुरू करने और सेना को खतरे में डालने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

US Israel Iran conflict: ईरान जंग के बीच अमेरिकी राजनीति में हलचल तेज हो गई है. विपक्षी डेमोक्रेट्स ने रक्षा मंत्री पीटर हेगसेथ के खिलाफ हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में महाभियोग प्रस्ताव लाने का ऐलान किया है. बुधवार को यह घोषणा की गई जिससे हेगसेथ की कुर्सी पर संकट गहराता दिख रहा है. हालांकि फिलहाल विपक्ष के पास पर्याप्त संख्या नहीं है इसलिए उनकी स्थिति अस्थिर बनी हुई है.

गंभीर आरोपों की सूची

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेमोक्रेट्स ने हेगसेथ पर पांच बड़े आरोप लगाए हैं. सांसद यास्मीन अंसारी ने सात पन्नों का महाभियोग प्रस्ताव पेश किया है, जिस पर आठ अन्य सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं. आरोपों में कहा गया है कि हेगसेथ ने कांग्रेस की अनुमति के बिना ही ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू किया और अमेरिकी सैनिकों को खतरे में डाला. इसके अलावा उन पर नागरिक ढांचों को निशाना बनाने का भी आरोप है, जिससे अमेरिका की छवि को नुकसान पहुंचा.

सिग्नल गेट और जानकारी छिपाने का मामला

महाभियोग प्रस्ताव में ‘सिग्नल गेट’ का भी जिक्र है. इसमें कहा गया है कि हेगसेथ की लापरवाही से खुफिया जानकारी लीक हुई. साथ ही आरोप है कि पेंटागन ने दोनों सदनों को जरूरी सूचनाएं नहीं दीं और जानकारियों पर रोक लगा दी गई.

सेना में विविधता खत्म करने का आरोप

डेमोक्रेट्स का कहना है कि हेगसेथ सेना के भीतर विविधता को खत्म कर रहे हैं. इससे अमेरिकी सेना की कार्यक्षमता पर असर पड़ सकता है. उन पर कार्यालय का दुरुपयोग करने और जनता के हितों के खिलाफ काम करने का भी आरोप है.

पहले भी हटाए जा चुके हैं अधिकारी

इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दो वरिष्ठ अधिकारियों क्रिस्टी नोएम और पोम बॉन्डी के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव आने से पहले ही उन्हें पद से हटा दिया था. अब हेगसेथ पर भी खतरा मंडरा रहा है, खासकर तब जब ट्रंप ने हाल ही में ईरान जंग की जिम्मेदारी उन्हीं पर डाल दी थी.

ये भी पढ़ें-होर्मुज में ईरान की रणनीति ने अमेरिका को दी मात, नाकाबंदी के बावजूद सुरक्षित निकाले जहाज

संख्या का गणित

हेगसेथ को हटाने के लिए सीनेट में 75 और हाउस में करीब 325 सदस्यों का समर्थन चाहिए. फिलहाल डेमोक्रेट्स के पास इतने वोट नहीं हैं लेकिन अगर रिपब्लिकन भी उनके खिलाफ खड़े हो जाते हैं तो रक्षा मंत्री की कुर्सी जाना तय हो सकता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read