दुनिया

US ने 2022 में आईएस के 700 आतंकियों को किया ढेर, 460 को सीरिया में मार गिराया

US Army: इस साल के अंत तक अमेरिका ने आंतकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) पर कड़ा प्रहार किया है. अमेरिका ने इस साल आईएसआईएस (ISIS) के 700 आतंकवादियों को मार गिराया है. वहीं इनमें से 460 आतंकियों को सीरिया में मार गिराया तो बाकी के आतंकियों को इराक में मार गिराया है. इसमें सीरिया और इराक की सेनाओं ने अमेरिका का साथ दिया है. आईएसआईएस (ISIS) के साथ इस लड़ाई में अमेरिका के सभी जवान सुरक्षित रहे. किसी भी जवान की जान नहीं गई. अमेरिका ने इराक में अपने 2500 जवान तैनात किए हैं, जबकि सीरिया में उसके 900 जवान तैनात हैं.

अमेरिका के सैनिकों को उग्रवादियों से भी खतरा

अमेरिका की आईएसआईएस (ISIS) के आतंकियों से लंबे समय से लड़ाई चलती आ रही है. अमेरिका की सेना को ईरान समर्थित उग्रवादियों से भी खतरा रहता है. इसके लिए अमेरिकी सैनिकों को सावधान रहना पड़ता है. अगस्त के महीने में ईरान समर्थित उग्रवादियों ने दो अमेरिकी सैन्य संस्थानों पर रॉकेट से हमला किया था. जिसके बाद अमेरिका की सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उग्रवादियों को तीन वाहनों को तबाह कर दिया था.

ISIS के मुखिया को मार गिराया

अमेरिका ने इस साल फरवरी में ISIS के मुखिया अबू इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी को मार गिराया था. खबरों के मुताबिक, अमेरिकी सेना इसके लिए दो साल से प्लान कर रही थी और बकायदा उसने इसके लिए तैयारी भी की थी. अमेरिका ने इस साल ISIS के खिलाफ कुल 108 संयुक्त ऑपरेशन किए. अमेरिका की सेंट्रल कंमाड ने बयान जारी कर बताया कि अमेरिकी सेना ने सीरिया में 14 मिशन अकेले पूरे किए. लगभग 400 संदिग्धों को हिरासत में भी लिया.

ये भी पढ़ें- Rishabh Pant Health Update: ऋषभ पंत के एक्सीडेंट पर BCCI का पहला बयान, सामने आई बड़ी जानकारी

अमेरिका ने बनाई तीन रणनीतियां

मिडिल ईस्ट में तैनात अमेरिका के टॉप कंमाडर जनरल माइकल ‘इरिक’ कुरिल्ला ने बताया कि ISIS के खिलाफ तीन रणनीतियां अपनाई गईं. पहली रणनीति में स्थानीय फोर्स के साथ मिलकर इस्लामिक स्टेट के लीडर्स की निगरानी करना. दूसरी रणनीति में इस्लामिक स्टेट के सदस्यों को हिरासत में लेना. तीसरी रणनीति बेहद अहम थी. क्योंकि इसमें बच्चों को ISIS के प्रभाव से बचाना था.

इन सभी ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए सीरिया और इराक की सेना ने अमेरिका की मदद की थी. जिसके लिए अमेरिकी टास्क फोर्स के टॉप कंमाडर मेजर जनरल मैट मैकफार्लेन ने इसकी तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि इराक और सीरिया की सेना इस्लामिक स्टेट के संदिग्धों के खिलाफ अभियान चला रही है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

JPSC परीक्षा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच वाली याचिका दूसरी बेंच को ट्रांसफर की, 5 अक्टूबर को सुनवाई

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में गड़बड़ियों की CBI जांच वाली याचिका को सुप्रीम…

7 minutes ago

पैकेज्ड फूड न्यूट्रिशन लेबलिंग: सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, FSSAI को फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने पैकेटबंद खाद्य पदार्थों पर सामने की तरफ चेतावनी वाले न्यूट्रिशन लेबल लगाने…

22 minutes ago

‘जो देश के खिलाफ बोलेगा, उसे…!’ स्वरा भास्कर पर शहजाद का तंज, एक्ट्रेस ने किया पलटवार; देखें VIDEO

Shahzad Poonawalla vs Swara Bhasker: ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में शहजाद पूनावाला और स्वरा…

23 minutes ago

पश्चिम बंगाल SIR मामला: सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, उपचुनाव से पहले राहत नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) मामले में जल्द सुनवाई…

28 minutes ago

Bihar Flood Alert: नेपाल की बारिश से मुजफ्फरपुर में बाढ़ का संकट, बागमती खतरे के निशान से 1.80 मीटर ऊपर

Bihar Flood Muzaffarpur Bagmati River: नेपाल में लगातार बारिश के बाद मुजफ्फरपुर में बागमती नदी…

30 minutes ago

महिला पहलवानों की अपील पर राऊज एवेन्यु कोर्ट ने बृजभूषण और विनोद तोमर को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर…

33 minutes ago