खेल

Rishabh Pant: कब-कहां हुआ एक्सीडेंट? क्या है अब ऋषभ पंत की कंडीशन, जानें बड़े अपडेट्स

Rishabh Pant Health Update: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर एक भयानक कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे हैं. जिससे उन्हें सिर, पीठ और पैरों में चोटें आई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंत को मैक्स अस्पताल रेफर किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार पंत दिल्ली से अपने होम टाउन रूड़की जा रहे थे. इस बीच उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई. पंत फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है.

कब-कहां हुआ एक्सीडेंट?

चोट के कारण श्रीलंका सीरीज से बाहर होने के बाद पंत दिल्ली से रूड़की जा रहे थे. वह मर्सिडीज कार को खुद ड्राइव कर रहे थे. ड्राइव करते हुए पंत को नींद की झपकी आई. तभी कार अनिंयत्रियत होकर डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बताया जा रहा है कि ये कार हादसा शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे हुआ.

ये भी पढ़ें: Pele Death: महान फुटबॉलर पेले का निधन, दुनिया भर में शोक की लहर, मेसी-नेमार और रोनाल्डो ने दी श्रद्धांजलि

क्या है अब ऋषभ पंत की कंडीशन, जानें बड़े अपडेट्स

डॉक्टरों के मुताबिक, पंत की हालत खतरे से बाहर है. उन्हें इलाज के लिए रुड़की से देहरादून ले जाया गया है. यहां के मैक्स हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टर की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है. ऐसा कहा जा रहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें दिल्ली एयरलिफ्ट किया जाएगा.

बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने दी जानकारी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने विकेटकीपर ऋषभ पंत पर अपडेट देते हुए कहा कि वह स्थिर हैं और उनके स्कैन हो रहे हैं. पंत एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं.

आपको बता दें पंत को श्रीलंका के खिलाफ आगामी T20I और ODI श्रृंखला के लिए हाल ही में घोषित की गई सीमित ओवरों की टीम में शामिल नहीं किया गया था. रिपोर्टों के अनुसार बीसीसीआई ने पंत से उनकी स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी को रिपोर्ट करने के लिए कहा था. पंत ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लिया था. उनके फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला के लिए राष्ट्रीय टीम में लौटने की उम्मीद थी.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

29 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

29 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

45 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago