दुनिया

US President Joe Biden: अमेरिकी राष्ट्रपति के काफिले से कार की टक्कर के बाद मचा हडकंप

US President Joe Biden: दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के काफिले से एक कार के टकराने के बाद उनकी सुरक्षा में लगे जवानों में हड़कंप मच गया. जिसके बाद उनकी सिक्योरिटि में लगे जवानों ने उस कार को घेर लिया. मामला कल रविवार (17 दिसंबर) का बताया जा रहा है. जब डेलावेयर के विलमिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का काफिला जा रहा था. उसी दौरान काफिले के एक हिस्से से एक कार अचानक से टकरा गई. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस जा रहे थे. इस दौरान उनकी पत्नी जिल बाइडेन भी उनके साथ थीं.

कार को सुरक्षा बलों ने घेरा

रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी को कोई नुकसान नहीं हुआ है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक बेज रंग की फोर्ड कार ने सुरक्षा की दृष्टि से एक बंद चौराहे पर जाने की कोशिश की. ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के सीक्रेट सर्विस मैन ने तत्काल एक्शन लेते हुए कार को हथियारों के साथ घेर लिया और कार चला रहे व्यक्ति को अपने हाथ ऊपर करने का निर्देश दिया. ऐसे में एहतियात बरतते हुए राष्ट्रपति बाइडेन को दूसरी गाड़ी में ले जाया गया. उस कार में उनकी पत्नी पहले से ही बैठी थीं.

बीते साल भी सुरक्षा में लगी थी सेंध

बता दें कि बीते साल एक प्राइवेट हवाई जहाज भूल से बाइडेन के डेलावेयर के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गया था. ऐसे में उस समय भी सुरक्षा की दृष्टि से राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को व्हाइट हाउस से बाहर निकाल लिया गया था. घटना के बाद बाइडेन के परिवार को रेहोबोथ बीच स्थित घर में शिफ्ट कर दिया गया था.

इसे भी पढ़ें: डॉन दाऊद को जहर देने की खबर से पाकिस्तान में इंटरनेट सेवा ठप्प! जानें कैसे बना पुलिस वाले का लड़का मोस्ट वांटेड क्रिमिनल

अमेरिका में अगले साल चुनाव

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए अगले साल ही चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में बाइडेन और उनकी डेमोक्रेटिक पार्टी की कोशिश रहेगी कि वे फिर से अमेरिका की बागडोर संभालें. इस चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दोबारा उम्मीदवारी पेश करने की संभावना है.

Rohit Rai

Recent Posts

PAK के हाथों में कटोरा, मुंह पर धौंस! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट से कांप उठेगा पाकिस्तान, क्यों हुआ कंगाल?

World Bank की रिपोर्ट के मुताबिक, MENAAP क्षेत्र में रोजाना 3 डॉलर से कम पर…

9 minutes ago

Shardiya Navratri 2026: 11 या 12 अक्टूबर? जानिए कब से शुरू हो रहे हैं नवरात्र और किस दिन पड़ेगी अष्टमी

Navratri kab se shuru: शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं. इस बार…

38 minutes ago

उपचुनाव के नतीजों पर आज सबकी नजर! तमिलनाडु में TVK, पुडुचेरी में NDA आगे, बंगाल में मतगणना के बीच सख्ती

Bypoll Results: देश में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर आज वोटों की गिनती…

1 hour ago

‘शैतान का अंत हो गया…’ नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री के इस जहरीले बयान से क्यों हिला बॉलीवुड?

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन पर विवादित बयान देने के बाद तनुश्री दत्ता ने…

1 hour ago

पाकिस्तान के होंगे 15 टुकड़े? जानिए क्यों अपने ही मुल्क का नक्शा बदलने पर तुले है असीम मुनीर

Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…

2 hours ago