देश

Parliament Security Breach: 50 टीमें खंगाल रही हैं आरोपियों की कुंडली, हर आरोपी के लिए एक स्पेशल यूनिट

Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा चूक मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इस घटना की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में अब स्पेशल सेल की टीमें राजस्थान, हरियाणास, मैसूर, लखनऊ, बंगाल और महाराष्ट्र में जांच कर रही है. इसके अलावा 50 अन्य टीमें भी बनाई गई हैं. ये टीमें आरोपियों के डिजिटल और बैंक खाते की कुंडली खंगाल रही हैं. जींद में नीलम आजाद के घर से बैंक डिटेल्स और कुछ किताबें स्पेशल सेल ने बरामद की हैं. जांच के दौरान स्पेशल सेल की टीमें आरोपियों को भी साथ लेकर जा रही हैं.

अलग-अलग टीमें कर रही हैं जांच

सभी आरोपियों को शनिवार को स्पेशल सेल की अलग-अलग टीमों के सुपुर्द कर दिया गया था. जिससे इस छानबीन का पूरा दबाव एक ही यूनिट पर न पड़े. स्पेशल सेल के सूत्रों का कहना है कि अलग-अलग टीमों में एक-एक आरोपी को लेकर जांच की जाएगी, तो आसानी होगी. जांच पूरी होने के बाद उन्हें स्पेशल सेल की टीम को सौंप दिया जाएगा. जिसके बाद इन सभी आरोपियों को एकसाथ बैठाकर पूछताछ की जाएगी.

इन सीटों के सुपुर्द किए गए आरोपी

सागर शर्मा को साकेत की स्पेशल सेल, मनोरंजन को एनडीआर, लोधी रोड स्थित स्पेशल सेल, ललित झा को स्पेशल सेल जनकपुरी इसके अलावा नीलम की सारी इन्वेस्टिगेशन न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्पेशल सेल के पास है.

यह भी पढ़ें- Parliament Security Breach: नीलम के परिजनों को कोर्ट देगी मिलने की अनुमति? संसद कांड मामले में आज आ सकता है कोर्ट का अहम फैसला

कोर्ट में दायर की याचिका

वहीं संसद कांड मामले में गिरफ्तार आरोपी नीलम आजाद के माता-पिता ने मिलने के लिए अदालत में याचिका दायर की है. इसके साथ ही याचिका में घटना से जुड़ी प्राथमिकी की भी मांग की है. इसके बाद कोर्ट ने याचिका को लेकर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को नोटिस जारी किया है. मामले की सुनवाई आज (18 दिसंबर) होगी.

संसद के बाहर धुआं फैलाकर किया था प्रदर्शन

बता दें कि नीलम आजाद ने पिछले हफ्ते संसद परिसर के बाहर स्मोक केन लहराकर पीला धुआं फैला दिया था. इस दौरान उसके साथ एक अन्य आरोपी भी था. जिसने नारेबाजी की थी. वहीं सदन के अंदर दो युवकों ने दर्शक दीर्घा से सांसदों के बीच कूद गए थे. जिन्हें वहां मौजूद सांसदों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था.

भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

20 हजार जवान, बंद शराब दुकानें! जानिए 10 अक्टूबर को क्यों छावनी में तब्दील हुई दिल्ली?

Delhi News: जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन को इजाजत न मिलने के बाद दिल्ली छावनी…

8 minutes ago

शादी के बाद इस समाज में बदल जाती है परंपरा, दुल्हन नहीं बल्कि दूल्हा जाता है ससुराल!

Khasi Society Marriage Tradition: मेघालय के खासी समाज में शादी के बाद पति पत्नी के…

10 minutes ago

रेलवे का बड़ा झटका! 10 अक्टूबर से बंद रहेंगी ये ट्रेनें, दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस का भी बदला रास्ता

Train Cancellations: गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के चलते 10 अक्टूबर से…

30 minutes ago

‘बल से नहीं, आदर से जीतें शूरवीरों का दिल’ पीएम मोदी ने संस्कृत श्लोक के जरिए बताया सच्चे वीर का असली गुण

PM Modi Sanskrit Shloka: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…

31 minutes ago

PAK के हाथों में कटोरा, मुंह पर धौंस! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट से कांप उठेगा पाकिस्तान, क्यों हुआ कंगाल?

World Bank की रिपोर्ट के मुताबिक, MENAAP क्षेत्र में रोजाना 3 डॉलर से कम पर…

53 minutes ago