US Sanctions on IRGC Network: अमेरिका ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) और उसकी सैन्य गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर बहुत बड़ा प्रहार किया है. दरअसल अमरीकी विदेश विभाग और वित्त मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर चीन, भारत, रूस और ईरान में फैले 6 एंटिटीज (कंपनियों और व्यक्तियों) पर कड़ा प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है.
इसको लेकर अमेरिका का कहना है कि ये सभी संस्थान और लोग ईरान की सेना को हथियार, हथियार ले जाने वाले नेटवर्क और टारगेटेड लोकेशन की जानकारी मुहैया करा रहे थे.
किस-किस पर बैन लगा बैन और क्यों?(US Sanctions on IRGC Network)
अमेरिका द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रतिबंधों की इस लिस्ट में मुख्य रूप से निम्नलिखित शामिल हैं:
महान एयर (Mahan Air) को सपोर्ट करने वाली कंपनियां: अमरीकी अधिकारियों के मुताबिक, ‘महान एयर’ ईरान के IRGC की पसंदीदा एयरलाइन है, जिसका इस्तेमाल हथियार, सैन्य कर्मियों और युद्ध सामग्री को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए किया जाता है. इस एयरलाइन को किसी भी तरह का लॉजिस्टिक, टेक्निकल या बिजनेस सपोर्ट देने वाली कंपनियों को बैन लिस्ट में डाला गया है.
दादेनेगर स्टार्टअप स्टूडियो (DadeNegar Startup Studio): यह ईरान के IRGC से जुड़ी एक ‘फ्रंट कंपनी’ (छद्म कंपनी) है. अमेरिका के अनुसार, यह कंपनी मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में मौजूद अमरीकी और इजराइली सैन्य ठिकानों व उपकरणों की लोकेशन तलाशने और इकट्ठा करने का काम कर रही थी ताकि ईरानी सेना को टारगेट सेट करने में मदद मिल सके.
चीन, भारत, रूस और ईरान के 6 संस्थान/व्यक्ति: अमेरिका ने इन चारों देशों में स्थित कुल 6 ऐसी कंपनियों और व्यक्तियों को बैन किया है, जो जाने-अनजाने में महान एयर और ईरान के इस सैन्य नेटवर्क को सपोर्ट कर रहे थे.
अमेरिका ने क्यों उठाया यह सख्त कदम?
अमरीकी विदेश विभाग ने स्पष्ट किया है कि IRGC एक ऐसा संगठन है जो मध्य पूर्व (Middle East) में अमरीकी सैनिकों, उनके सहयोगी देशों (जैसे इजराइल) और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए सीधा खतरा बना हुआ है. अमेरिका का आरोप है कि ये 6 एंटिटीज हथियारों की आवाजाही में मदद कर रही थीं. इसके अलावा अमेरिका और उसके साथियों के सैन्य उपकरणों की लोकेशन की जानकारी जुटा रही थीं.
ये भी पढ़ें: हमास छोड़ेगा हथियार, इजरायली सेना की वापसी और नई सरकार… क्या है ट्रंप का पूरा प्लान?
कंपनियों को अमेरिका की कड़ी चेतावनी
इस बड़े एक्शन के साथ ही अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय और खासकर उन कंपनियों व व्यक्तियों को अंतिम चेतावनी दी है जो महान एयर या किसी भी अन्य प्रतिबंधित ईरानी एयरलाइन के साथ किसी भी प्रकार का व्यापार कर रहे हैं. अमेरिका ने कहा है कि ऐसी कंपनियों को इससे होने वाले भारी जोखिमों को समझ लेना चाहिए.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

