Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

US News: पेंटागन में भारतीय-अमेरिकी को मिला अहम पद, वायु सेना के सहायक रक्षा सचिव के रूप में नियुक्त किए गए रवि चौधरी

रवि चौधरी के पास जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय डीएलएस से कार्यकारी नेतृत्व व नवाचार में विशेषज्ञता की ‘डॉक्टरेट’ उपाधि है. उन्होंने संघीय कार्यकारी संस्थान से स्नातक की पढ़ाई की है.

US News

रवि चौधरी (फाइल फोटो)

Edited by Nitish Pandey

US News: अमेरिका की सीनेट ने वायुसेना के सहायक रक्षा मंत्री पद के लिए भारतीय-अमेरिकी रवि चौधरी के नाम पर मुहर लगा दी है. यह पद अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन के शीर्ष पदों में से एक है. सीनेट ने बुधवार को 29 के मुकाबले 65 मतों से पूर्व वायुसेना अधिकारी रवि चौधरी के नामांकन की पुष्टि की. इन 65 वोटों में विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी के 12 से अधिक वोट शामिल हैं.

रवि चौधरी इससे पहले अमेरिकी परिवहन मंत्रालय में एक वरिष्ठ कार्यकारी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं, जहां वह संघीय उड्डयन प्राधिकरण (एफएए) में ऑफिस ऑफ कमर्शियल स्पेस के एडवांस्ड प्रोग्राम्स एंड इनोवेशन के निदेशक थे. वह एफएए के वाणिज्यिक अंतरिक्ष परिवहन मिशन के उन्नत विकास एवं अनुसंधान कार्यक्रमों को संभालते थे.

अमेरिकी वायुसेना में 1993 से 2015 तक अपनी सेवा के दौरान चौधरी ने कई तरह के अभियानों को पूरा किया. सी-17 के पायलट के तौर पर उन्होंने अफगानिस्तान और इराक में कई लड़ाकू अभियानों सहित वैश्विक अभियानों को अंजाम दिया. साथ ही वह इराक में बहु-राष्ट्रीय कोर में कार्मिक ‘रिकवरी सेंटर’ के निदेशक के तौर पर भी तैनात रहे.

ये भी पढ़ें: भारतीय-अमेरिकी सोन्या क्रिश्चियन बनीं कैलिफोर्निया कम्युनिटी कॉलेजों की चांसलर, 11वां स्थायी चांसलर हुई नियुक्त

रवि चौधरी के पास जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय डीएलएस से कार्यकारी नेतृत्व व नवाचार में विशेषज्ञता की ‘डॉक्टरेट’ उपाधि है. उन्होंने संघीय कार्यकारी संस्थान से स्नातक की पढ़ाई की है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital