Venezuela US Attack: वेनेजुएला की राजधानी कराकस पर अमेरिकी फोर्सेज ने ताबड़तोड़ हमला किया. इसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर एक तस्वीर जारी की, जिसमें वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो हथकड़ी में नजर आ रहे हैं. उनके चेहरे पर काली पट्टी बंधी हुई है और दावा किया गया कि उन्हें बेडरूम से घसीटकर बाहर निकाला गया.

USS Iwo Jima पर हिरासत
ट्रंप ने दावा किया कि मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को अमेरिकी युद्धपोत USS Iwo Jima पर रखा गया है और उन्हें न्यूयॉर्क ले जाया जा रहा है. खबरों के मुताबिक, मादुरो अब न्यूयॉर्क पहुंच भी चुके हैं.
Maduro perp walk. pic.twitter.com/gEwaigwnta
— Breaking911 (@Breaking911) January 4, 2026
ट्रंप की चेतावनी
हमले के बाद ट्रंप ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने मादुरो को पहले ही आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी थी. ट्रंप ने बताया कि करीब एक हफ्ते पहले उनकी मादुरो से बातचीत हुई थी और उन्होंने साफ कहा था कि आपको सरेंडर करना होगा.
वेनेजुएला सरकार की प्रतिक्रिया
अमेरिकी डेल्टा फोर्स द्वारा मादुरो को पकड़े जाने के दावे के बाद वेनेजुएला सरकार ने इन घटनाओं को ‘आक्रमण’ करार दिया और अंतरराष्ट्रीय मदद की मांग की है.
ये भी पढ़ें-वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले ने पुनः जीवंत की लैटिन अमेरिका में हस्तक्षेप की बहस: पनामा 1989 का उदाहरण
लंबे समय से दबाव
अमेरिका पहले से ही मादुरो सरकार पर ड्रग तस्करी के आरोप लगाता रहा है. ट्रंप प्रशासन महीनों से वेनेजुएला पर दबाव बना रहा था. 3 जनवरी को कराकस में धमाकों की खबरें आईं, जहां अमेरिकी सेना ने फुएर्ते तिउना और ला कार्लोटा जैसे ठिकानों को निशाना बनाए जाने का दावा किया.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
