Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

China: कहां गायब हो गए चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू? दुनियाभर में अटकलों का बाजार गर्म, ड्रैगन ने साधी चुप्पी

चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू को लेकर पूरी दुनिया में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. पिछले दो सप्ताह से भी ज्यादा समय से ली शांगफू किसी भी कार्यक्रम में दिखाई नहीं दिए हैं.

रक्षा मंत्री ली शांगफू हुए लापता

चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू को लेकर पूरी दुनिया में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. पिछले दो सप्ताह से भी ज्यादा समय से ली शांगफू किसी भी कार्यक्रम में दिखाई नहीं दिए हैं. ली शांगफू को लेकर चीन ने चुप्पी साध रखी है और उनसे जुड़ा कोई भी बयान या फिर टिप्पणी नहीं की जा रही है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि शांगफू को उनके पद से हटा दिया गया है. इसके साथ ही उनके खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े मामले की जांच चलने की बात भी सामने आ रही है.

विदेश मंत्रालय को जानकारी नहीं

बता दें कि इससे पहले राष्ट्रपति शी जिनपिंग के आदेश पर विदेश मंत्री को भी पद से हटाया गया था. जिसके बाद वो कई दिनों तक गायब रहे थे. फाइनेंशियल टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका का मानना है कि ली शांगफू के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े मामले की जांच चल रही है. इसके अलावा वॉल स्ट्रीट जनरल अखबार की तरफ से भी कहा गया है कि ली शांगफू को पूछताछ के लिए ले जाया गया है, लेकिन दोनों रिपोर्ट में इस बात का जिक्र नहीं किया गया है कि रक्षा मंत्री ली शांगफू के खिलाफ आखिर किस चीज की जांच चल रही है. इस मामले को लेकर चीन की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता से जब ली शांगफू के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने साफतौर पर कह दिया कि उन्हें इन हालातों के बारे में जानकारी नहीं है.

विदेश मंत्री को पद से हटा दिया गया था

गौरतलब है कि इससे पहले जुलाई के महीने में चीन ने विदेश मंत्री रहे किन गांग को भी पद से हटा दिया था. जिसके बाद किन गांग भी काफी समय तक गायब रहे थे. हालांकि ली शांगफू को चीन सरकार और सेना की वेबसाइट पर अभी भी रक्षा मंत्री बताया जा रहा है. ली शांगफू के गायब होने पर इसलिए भी सवाल खड़े हो रहे हैं क्योंकि वो ऐसे समय में लापता हुए हैं जब राष्ट्रपति शी जिनपिंग सेना पीएलए में बड़े स्तर पर सफाई अभियान चला रहे हैं.

यह भी पढ़ें- जो बाइडेन के बेटे हंटर गन डीलिंग मामले में दोषी करार, हो सकती है इतने साल की सजा, अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ी मुश्किलें!

पीएलए में बदलाव कर रहे शी जिनपिंग

पीएलए के रॉकेट फोर्स के दो शीर्ष अधिकारियों को उनके पदों से हटा दिया गया है. बता दें कि रॉकेट फोर्स के पास ही चीन के परमाणु बम और मिसाइलों की कमान है. अब इतने शीर्ष मंत्रियों के लगातार गायब होने से राष्ट्रपति शी जिनपिंग के प्रशासन के तौर-तरीकों पर सवाल उठ रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital