होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
पाकिस्तान में विकिपीडिया बैन
Wikipedia Blocked in Pakistan: पाकिस्तान में विकिपीडिया को लेकर जमकर हंगामा हुआ. इस पर पाकिस्तान ने बड़ा एक्शन लेते हुए देश में विकिपीडिया पर बैन लगा दिया है. दरअसल पाक सरकार ने विकिपीडिया से कहा था कि वह अपनी वेबसाइट से ईशनिंदा से जुड़ा कंटेंट हटा ले. पाकिस्तानी सरकार ने इसको लेकर विकिपीडिया को 48 घंटे का समय दिया था. हालांकि विकिपीडिया ने पाकिस्तान की मांग को नजरअंदाज कर दिया, जिसके बाद पाकिस्तान ने पूरे देश में इस वेबसाइट की सेवाओं पर बैन लगा दिया है.
बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान के टेलीकॉम रेगुलेटर ने पूरे देश में विकिपीडिया की सेवाओं को 48 घंटे के लिए कम कर दिया था. इसके अलावा चेतावनी दी थी कि अगर विकिपीडिया ने ईशनिंदा से जुड़ी सामग्री नहीं हटाई, तो वह वेबसाइट को पूरी तरह ब्लॉक कर देगा. इस मामले में पाकिस्तान की हाईकोर्ट ने भी टेलीकॉम रेगुलेटरी को विकिपीडिया पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विकिपीडिया को इस मामले में अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस भी जारी किया गया था लेकिन विकिपीडिया वेबसाइट न तो इस नोटिस का जवाब दिया न ही ईशनिंदा से जुड़े कंटेंट को हटाया. पाकिस्तानी टेलीकॉम अथॉरिटी के मुताबिक, विकिपीडिया जब ईशनिंदा के जुड़े कंटेंटे को हटाएगा उसके बाद ही पाकिस्तान में फिर से यह वेबसाइट शुरू की जाएगी.
यह भी पढ़ें- Petrol Crisis: पाकिस्तान में पेट्रोल खत्म होने के कगार पर, कभी भी ढह सकती है अर्थव्यवस्था
पाकिस्तान के एक डिजिटल अधिकार कार्यकर्ता ओसामा खिलजी ने इस प्रतिबंध को असंवैधानिक और बकवास बताया है. उन्होंने कहा कि,”इस तरह के कदमों से छात्रों, शिक्षकों, रिसर्चर्स और समाज के अन्य वर्गों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा”. विकिपीडिया पर बैन लगने की वजह से छात्रों, शिक्षकों, रिसर्चर्स को काफी परेशानी हो सकती है क्योंकि जानकारी हासिल करने के लिए विकिपीडिया की काफी जरुरत पड़ती है.
बता दें कि 2012 में पाकिस्तान में सरकार ने यूट्यूब के 700 से ज्यादा लिंक्स को इस्लाम-विरोधी फिल्म के प्रदर्शन के मामले में बैन कर दिया था. इस फिल्म को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हुए थे. तब भी पाकिस्तान की कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिए थे कि वह इस्लाम का असम्मान करने वाली सामग्री को प्रतिबंधित कर दे.
पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…
बिहार के भोजपुर से निकलकर पत्रकारिता, कारोबार, समाजसेवा और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने…
Digital Personal Data Protection Act: हाल ही में डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) ने सुप्रीम…
उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से लौट रहा एक हेलीकॉप्टर खराब मौसम के…
YouTuber Amrit Singh Darren: केरल में एक सोशल मीडिया वीडियो को लेकर बड़ा विवाद खड़ा…