Bharat Express DD Free Dish

7 साल बाद भारत आएंगे जिनपिंग, PM मोदी के बुलावे पर BRICS समिट में होंगे शामिल; व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार

BRICS Summit 2026: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS सम्मेलन में शामिल होंगे.

Xi Jinping to visit India after 7 years.

7 साल बाद भारत आएंगे जिनपिंग

BRICS Summit 2026: पीएम मोदी के बुलावे पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS सम्मेलन में शामिल होंगे. यह दौरा सात साल बाद उनकी पहली भारत यात्रा है. माना जा रहा है कि इस मुलाकात से दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को नई दिशा मिलेगी.

आर्थिक सहयोग पर रहेगा फोकस

भारत और चीन इस यात्रा के दौरान ट्रेड, इन्वेस्टमेंट और बिजनेस कोऑपरेशन को बढ़ाने पर जोर देंगे. हाल के वर्षों में रिश्तों में आई नरमी को आगे बढ़ाते हुए दोनों देश व्यावहारिक सहयोग के नए रास्ते तलाशना चाहते हैं. BRICS प्लेटफॉर्म उन्हें टेक्नोलॉजी, सप्लाई चेन और निवेश जैसे क्षेत्रों में साथ काम करने का अवसर देगा.

व्यापार 151 बिलियन पार, रिश्तों में नई बहार

बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास के आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में भारत-चीन का द्विपक्षीय व्यापार 151.10 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले साल से 18.31% अधिक है. भारत का चीन को निर्यात 36.62% बढ़कर 19.47 बिलियन डॉलर हो गया, जबकि आयात 16.03% बढ़कर 131.63 बिलियन डॉलर रहा. यह तेजी दोनों देशों को आगे के व्यावसायिक अवसरों के लिए मजबूत आधार देती है.

BRICS से रिश्तों को मिलेगी मजबूती

पिछली मुलाकात में पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ाने तथा ट्रेड डेफिसिट को कम करने पर जोर दिया था. दोनों नेताओं ने वैश्विक व्यापार को स्थिर करने में भारत और चीन की भूमिका को अहम बताया था. चीन ने भी इस रिश्ते को प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि साझेदारी के रूप में देखने की बात कही है.

ये भी पढ़ें-लाल सागर में हूतियों का कब्जा? मोचा बंदरगाह पर लहराया झंडा, सऊदी में हाई अलर्ट

भारत की चेयरमैनशिप का एजेंडा

भारत की BRICS चेयरमैनशिप का मुख्य फोकस ट्रेड और इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा देना, ग्लोबल वैल्यू चेन को मजबूत करना और सदस्य देशों की अर्थव्यवस्थाओं में बिजनेस के लिए बेहतर अवसर बनाना है. जयपुर में हुई BRICS ट्रेड मिनिस्टर्स की बैठक में BRICS इकोनॉमिक पार्टनरशिप 2030 की रणनीति पर काम आगे बढ़ाया गया और सर्विस सेक्टर में ज्यादा ट्रेड तथा विविध वैल्यू चेन को समर्थन दिया गया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read