Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पीएम अल्बनीज ने भारतीय समुदाय की तारीफ की, बोले- ऑस्ट्रेलिया के लिए आपका योगदान अहम

ऑस्ट्रेलिया में बसे भारतीयों की तारीफ करते हुए अल्बनीज ने चुनावों में वोट करने की अपील भी की.

anthony albanese

ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथोनी अल्बनीज

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने भारतीय समुदाय की तारीफ करते हुए कहा कि लाखों के सशक्त समुदाय ने ऑस्ट्रेलिया में बहुत योगदान दिया है. उन्होंने ऐलान किया कि ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच संबंधों का नया केंद्र परमट्टा में स्थित होगा.

सिडनी कुडोस बैंक एरिना में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अल्बनीज ने कहा कि आपके मजबूत समुदाय ने इस देश में बहुत  योगदान दिया है.  

ऑस्ट्रेलिया की अपनी यात्रा के दूसरे दिन, पीएम मोदी अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ सिडनी में कुडोस बैंक एरिना पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया.

अल्बनीज ने कहा कि पीएम मोदी और उन्होंने हैरिस पार्क में “लिटिल इंडिया” गेटवे के लिए एक पट्टिका का अनावरण किया है. उन्होंने कहा कि वे भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई छात्रों को एक-दूसरे के देश में पढ़ते हुए देखना चाहते हैं. उन्होंने भारतीय मूल के समीर पांडेय के लॉर्ड मेयर चुने जाने का भी जिक्र किया.

ऑस्ट्रेलिया में बसे भारतीयों की तारीफ करते हुए अल्बनीज ने चुनावों में वोट करने की अपील भी की. उन्होंने कहा कि आप लोगों ने ऑस्ट्रेलिया के लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital