Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

क्या बाबा बागेश्वर को पता था कि बालासोर में होगा भीषण ट्रेन हादसा ? बयान में किया ये खुलासा

Balasore Train Accident: बागेश्वर बाबा ने ओडिशा में हुए इस दर्दनाक हादसे पर दुख भी जताया और संवेदना भी जाहिर की.

Dhirendra Shastri

बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री

Balasore Train Accident: कथा वाचक पं.धीरेंद्र शास्त्री कभी अपने बयानों को लेकर तो कभी अपने कथित चमत्कारों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. बालासोर में हुए ट्रेन हादसे ने जहां देश दुनिया में सबको झकझोर कर रख दिया है वहीं इस घटना पर बागेश्वर धाम प्रमुख ने भी अपना बयान दिया है. बता दें कि ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को हुए दर्दनाक हादसे में 288 से ज्यादा लोगों के मरने की खबर है. वहीं इस हादसे में 1100 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. वडोदरा के अपने दिव्य दरबार में बाबा बागेश्वर ने इस घटना के बारे में बोलते हुए कहा कि, “पत्रकार महोदय ने पूछा कि आपकी शक्ति किसी बड़ी घटना का संकेत दे सकती है?” इस सवाल के जवाब में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, “माई डियर यस, घटना के बारे में जानना और उससे बचना दो अलग-अलग बातें हैं.

भगवान कृष्ण भी जानते थे कि महाभारत होगी

वहीं उन्होंने भगवान कृष्ण का उदाहरण देते हुए कहा कि, “भगवान कृष्ण जानते थे कि महाभारत होगी, लेकिन वे इसे रोक नहीं पाए. हमारी ताकत बताती है कि हवा की गति जितनी अधिक होगी, सिग्नल उतना ही अधिक समय तक प्राप्त किया जा सकता है. हम राष्ट्रहित के लिए अप्लाई करते रहते हैं. पं.धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि, “चाहे कोई आतंकी हमला हो, चाहे कोई गुप्त मामला हो, हम अपनी ताकत का इस्तेमाल करते रहेंगे.” उन्होंने कहा उन्हें उतने ही गति के संकेत मिलते हैं जितनी गति पवन की है, क्योंकि वे पवन पुत्र के भक्त हैं.

घटना पर जताया दुख

बागेश्वर बाबा ने इस दर्दनाक हादसे पर दुख भी जताया और संवेदना भी जाहिर की. पं.धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, मैं प्रार्थना करता हूं कि देश में कभी ऐसी घटनाएं न घटे. इसके अलावा उन्होंने इस हादसे में घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना भी की.

इसे भी पढ़ें: Wrestlers Protest: “न्याय मिलने तक जारी रहेगी लड़ाई”, साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया ने विरोध से हटने की खबर को बताया अफवाह

लोग पूछ रहे सवाल

वहीं अब सोशल मीडिया पर उनके इस बयान के बाद उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है. लोग इसे लेकर उनसे सवाल पूछ रहे हैं कि जब उनके पास भविष्य देखने की शक्ति है तो उन्होंने बालासोर ट्रेन हादसे की पहले जानकारी क्यों नहीं दी ताकि इसे टाल दिया जाता.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital