Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

नीतीश-लालू की सोनिया से मुलाकात के बाद गिरिराज सिंह ने कसा तंज

नीतीश-लालू यादव की सोनिया से मुलाकात को लेकर सियासत तेज

नई दिल्ली– विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए रविवार को आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली में मुलाकात की थी. अब इस मुलाकात पर बीजेपी ने निशाना साधा है.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दोनों नेताओं की सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद ट्वीट किया है उन्होंने कहा, “सुनने में आया है कि सोनिया गांधी जी ने पलटू राम को दुत्कार के भगा दिया है.” बीजेपी ने यह भी आरोप लगाया है कि कांग्रेस अध्यक्ष (सोनिया) ने बिहार का अपमान किया है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को बेचारा बताते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने उन्हें कोई तवज्जो नहीं दी तो वहीं बीजेपी आईटी सेल के राष्ट्रीय प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस अध्यक्ष पर बिहार का अपमान करने का आरोप लगाया है.

नीतीश-लालू यादव की सोनिया गांधी से मुलाकात को लेकर ट्वीट करते हुए अमित मालवीय ने कहा, “नीतीश कुमार और लालू प्रसाद, सोनिया गांधी से मिलते हैं और उस चर्चित मुलाकात की कोई तस्वीर नहीं है. कांग्रेस अध्यक्षा ने बिहार का इतना अपमान किया और प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नीतीश कुमार को तिरस्कृत करके भेज दिया है. बाहर निकलके लालू और नीतीश एक-दूसरे का हाथ पकड़के फोटो खिंचवाए.”

गिरिराज सिंह ने भी अमित मालवीय के ट्वीट को रिट्वीट कर नीतीश कुमार और लालू यादव दोनों पर निशाना साधा. साथ ही गिरिराज सिंह ने सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार और लालू यादव के बयान वाले खबर का वीडियो को शेयर करते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार को ‘बेचारा’ तक लिख डाला. केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि सोनिया गांधी ने उन्हें कोई तवज्जो नहीं दी है.

-आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital