Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

टीएमसी ने बीजेपी पर लगाया संसद की कार्यवाही को बाधित करने का आरोप, डेरेक ओ ब्रायन बोले- पीएम मोदी करें मणिपुर मुद्दे पर चर्चा की शुरुआत

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसद की कार्यवाही बाधित कर रही है.

सदन LOKSABHA

मानसून सत्र

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसद की कार्यवाही बाधित कर रही है. उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मणिपुर मुद्दे पर राज्यसभा या लोकसभा में से किसी एक में चर्चा की शुरुआत करें.

भाजपा संसद की कार्यवाही बाधित कर रही है- टीएमसी

मणिपुर में जातीय हिंसा और चार मई को दो महिलाओं को निवस्त्र कर घुमाने का वीडियो प्रसारित होने के मुद्दे पर विभिन्न विपक्षी पार्टियों के विरोध की वजह से 20 जुलाई को शुरू संसद के मानसून सत्र में कामकाज ठप है.  तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य ओ ब्रायन ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा संसद की कार्यवाही बाधित कर रही है. सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे सदन में मणिपुर मुद्दे पर चर्चा की शुरुआत होने दें. प्रधानमंत्री फैसला करें कि वह लोकसभा या राज्यसभा में से किसमें चर्चा की शुरुआत करेंगे. निश्चित तौर पर हम इस चर्चा में हिस्सा लेंगे.’’

“प्रधानमंत्री मणिपुर मुद्दे पर संसद में बोलें”

विपक्षी पार्टियां मांग कर रही हैं कि प्रधानमंत्री मणिपुर मुद्दे पर संसद में बोलें, जबकि सरकार ने भरोसा दिलाया है कि इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि सरकार पहले ही इस मुद्दे पर चर्चा को तैयार है. विपक्षी सदस्यों ने इस मुद्दे पर बहस के बाद प्रधानमंत्री मोदी से बयान देने की मांग की.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी आज 70 हजार युवाओं को वितरित करेंगे नियुक्ति पत्र, देशभर में 44 जगहों पर आयोजित होगा रोजगार मेला

भाजपा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया था कि सरकार मणिपुर मुद्दे पर चर्चा को तैयार है, लेकिन विपक्ष संसद की कार्यवाही को बाधित कर रहा है और बहस नहीं होने दे रहा है. मणिपुर के पहाड़ी जिलों में उस समय तनाव बढ़ गया, जब चार मई का एक वीडियो सामने आया, जिसमें जातीय संघर्ष का सामना कर रहे एक समुदाय की दो महिलाओं को दूसरे पक्ष के पुरुषों का एक समूह निवस्त्र कर घुमाते नजर आ रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital