Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लापरवाही की इंतहा, अयोध्या के स्कूल में मिड डे मील में चावल-नमक खाते दिखे छात्र, कौन है जिम्मेदार?

बच्चों को मिड-डे मील में भोजन में नमक-चावल परोसा गया

अयोध्या,  उत्तर प्रदेश में मिड-डे मील के खाने में अव्यवस्था के मामले किसी से छिपी नही है. आए दिन मिड-डे मील में घटिया क्वालिटी के खाने को लेकर खबरें सामने आती रहती हैं. कभी नमक-रोटी तो कभी पानी वाली दाल छात्रों को परोसी जाती है,आखिर इसका जिम्मेदार कौन है? ताजा मामला अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय डिहवा पांडे का पुरवा बैंती का आया है, जहां बच्चों को मिड-डे मील में दोपहर के भोजन में नमक-चावल परोसा गया. अब इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

इसी कड़ी में जब वीडियो वायरल हुआ तो प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया. इस मामले पर जिलाधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा की गई कार्रवाई सबूतों पर आधारित है और विस्तृत जांच की जाएगी. प्राथमिक विद्यालय में एक छात्र के माता-पिता द्वारा रिकॉर्ड किए गए दो मिनट के वीडियो में साफ तौर पर आप देख सकते है कि बच्चे फर्श पर बैठे हैं और मिड-डे मील के तहत परोसे जाने वाले खाने में चावल और नमक खा रहे हैं.

वीडियो में शख्स लगातार कहते हुए सुनाई दे रहा है कि “इस मामले में शिक्षक और ग्राम प्रधान ने जिम्मेदारी लेने से साफ इंकार कर दिया है. फिर कौन जिम्मेदार है?” शख्स आगे कहता है कि “आप देख सकते हैं ये सभी बच्चे चावल और नमक खा रहे हैं. कौन अपने बच्चों को ऐसे स्कूल में भेजना चाहेगा? वह कहता है कि योगी बाबा को यह वीडियो देखना चाहिए.”

इस वीडियो में शख्स उस दीवार को दिखाता है जिसमें मिड-डे मील के मेनू को लिखा गया है. दीवार पर लिखा है- दूध, रोटियां, दाल, सब्जियां और चावल. वीडियो में शख्‍स इसके बाद बताता है कि, “इस मेनू में चावल-नमक का जिक्र कहां है?”

स्कूल के इस वीडियो पर जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने कहा, ”मैंने आदेश दिया है कि योजना के अनुसार भोजन कराया जाए. इसमें कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी. कुमार ने आगे कहा कि “मैंने संबंधित अधिकारी को जांच करने का आदेश दिया है. हमने वीडियो में जो देखा उसके आधार पर प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital