Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Chinese Girl In Pakistan: अंजू के बाद चीनी युवती पर चढ़ा प्यार का खुमार, पाकिस्तान पहुंच प्रेमी से किया निकाह, स्नैपचैट के जरिए परवान चढ़ी थी मोहब्बत

Chinese Girl In Pakistan: युवक बाजौर डिग्री कॉलेज से कंप्यूटर विज्ञान की पढ़ाई कर रहा है और पढ़ाई पूरी करने के बाद चीन जाकर गाओ के साथ कोर्ट में शादी करेगा.

Gao-Feng-And-Javed

गाओ फेंग और जावेद

Chinese Girl In Pakistan: सीमा के बाद अंजू और अब चीनी युवती ऐसा लग रहा है जैसे प्यार में सरहद की बंदिशों को तोड़ने की एक हवा चल रही है. ताजा मामला चीन की एक महिला का है जो अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान जा पहुंची. महिला का नाम गाओ फेंग बताया जा रहा है. दोनों को प्यार की यह हवा सोशल मीडिया पर लगी. युवती पर प्यार का खुमार ऐसा चढ़ा कि वह पाकिस्तानी प्रेमी से मिलने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) जा पहुंची है.

गाओ फेंग बनी किस्वा

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, पाकिस्तान पुलिस ने महिला के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि तीन महीने के वीजा पर चीनी महिला गाओ फेंग गिलगिट के रास्ते चीन से बुधवार को इस्लामाबाद पहुंची. जहां उसका 18 वर्षीय प्रेमी जावेद उसे लेने पहुंचा था. 21 वर्षीय चीनी युवती ने पाकिस्तान में अपने प्रेमी जावेद से निकाह भी कर लिया है. वहीं उसने अपना नाम भी बदल लिया है और अब वह गाओ फेंग से किस्वा बन गई है. दोनों की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

दोस्ती से प्यार तक का सफर

चीनी युवती का प्रेमी अफगानिस्तानी सीमा से सटे बाजौर जनजातीय जिले का रहने वाला बताया जा रहा है. हलांकि जब युवती वहां पहुंची तो बाजौर में सुरक्षा हालात ठीक नहीं चल रहे थे जिसके बाद जावेद उसे लोअर दीर जिले के समरबाग तहसील ले आया. यहां उसके मामा का घर है. वहीं मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, स्नैपचैट के माध्यम से दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आए थे. शुरुआत में दोनों केवल अच्छे दोस्त थे, लेकिन जल्द ही दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. जावेद के ममेरे भाई इज्जतुल्ला खान ने मिडिया को जानकारी देते हुए बताया कि चीनी युवती गाओ ने इस्लाम कबूल करने के बाद बुधवार को जावेद से निकाह कर लिया. वहीं शादी के बाद उसका नाम भी बदल गया और वह गाओ फेंग से किस्वा हो गई.

इसे भी पढ़ें: “भारत नहीं आऊंगी, मुझे इस लायक नहीं छोड़ा गया”, नसरुल्लाह के प्यार में सीमा पार कर पाकिस्तान गई अंजू ने किए चौंकाने वाले खुलासे

चीन जाएगा जावेद

युवक बाजौर डिग्री कॉलेज से कंप्यूटर विज्ञान की पढ़ाई कर रहा है और पढ़ाई पूरी करने के बाद चीन जाकर गाओ के साथ कोर्ट में शादी करेगा. गाओ कुछ दिनों में चीन लौट जाएगी जबकि जावेद पाकिस्तान में ही रहेगा. वहीं, पुलिस ने बताया कि महिला के यात्रा दस्तावेज बिल्कुल वैध हैं. बता दें कि कुछ दिनों पहले ही भारत से अंजू नाम की महिला भी अपने प्यार की खातिर पाकिस्तानी पहुंच गई थी



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital