Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bulandshahr: पिता ने वॉशिंग मशीन में नहीं धोने दिए कपड़े तो बेटे ने उतारा मौत के घाट, मां पर भी किया जानलेवा हमला

एसपी देहात बजरंगबली चौरसिया ने बताया कि पिता-पुत्र के बीच वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने को लेकर विवाद हुआ था और इसी के चलते आरोपी ने अपने पिता की हत्या कर दी.

arrest

प्रतीकात्मक तस्वीर

Bulandshahr: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है. यहां एक बेटे ने अपने पिता को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि उन्होंने उसे वाशिंग मशीन में कपडे़ धोने से मना कर दिया था. यही नहीं बेटे ने पिता के शव को गठरी में बांध भी दिया और मां पर भी जानलेवा हमला बोला. लेकिन मां ने भागकर अपनी जान बचा ली. इस वारदात की चर्चा सोशल मीडिया पर भी जमकर हो रही है. फिलहाल इस मामले में मां की शिकायत के बाद पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है.

पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की मां के मुताबिक, चेतन मंगलवार सुबह वॉशिंग मशीन में अपने कपड़े धोने के लिए जा रहा था. इसी दौरान उसके पिता राजपाल (65 ) आ गए और उन्होंने उसे मशीन में कपड़े धोने से मना कर दिया और हाथ से कपड़े धोने के लिए कहा. बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि चेतन ने पिता को पीटना शुरू कर और फिर घर में ही रखे डंडे से इतने वार किए कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई. पिता की हत्या करने के बाद वह मां को भी मारने के लिए दौड़ा, लेकिन मां घर के बाहर भाग निकलीं और सीधे थाने पहुंच गईं और पूरी घटना पुलिस को बता दी.

ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश में बाढ़-बारिश और भूस्खलन ने मचाई भारी तबाही, अब तक 56 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे NDRF और सेना के जवान

इसी के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को दोबोच लिया. मां की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपी चेतन को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में एसपी देहात बजरंगबली चौरसिया ने बताया कि पिता-पुत्र के बीच वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने को लेकर विवाद हुआ था. आरोपी अपने पिता की हत्या कर शव को चादर में गठरी बनाकर भागने की फिराक में था, तभी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital