Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी नाजुक, जानिए क्या है ताजा हेल्थ अपडेट

मुलायम सिंह की हालत नाज़ुक

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक है.ये जानकारी मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉक्टर संजीव गुप्ता ने दी है.मुलायम सिंह यादव पिछले एक हफ्ते से गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं.

अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में कहा गया है कि मुलायम सिंह की हालत बहुत नाजुक है.अभी वह आईसीयू में हैं.उन्हें जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही हैं.विशेषज्ञों की एक टीम मुलायम सिंह के स्वास्थ पर लगातार निगाह रखे हुए हैं.मुलायम सिंह की किडनियां काम नहीं कर रही हैं.मुलायम सिंह के स्वास्थ को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता बहुत फिक्रमंद हैं.

बताया जाता है कि कल कल जब अखिलेश यादव मेदांता अस्पताल पहुंचे तो उन्हें देखकर कार्यकर्ता फूट-फूट कर रोने लगे.उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की प्रार्थनाओं के अलावा मंदिरों में हवन किए जा रहे हैं तो मस्जिदों से उनकी सलामती की दुआएं की जा रही हैं.प्रधानमंत्री मोदी ने भी अखिलेश यादव को फोन करके उनकी सेहत का हाल जाना.कल कल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे थे.

–भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital