Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

भोजपुरी एक्ट्रेस ने छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री, कहा- अल्लाह की इबादत करूंगी, इस्लाम की लूंगी शिक्षा

एक्ट्रेस सहर अफशा ने इस्लाम के लिए बॉलीवुड को छोड़ने का फैसला लिया

भोजपुरी फिल्में भी अब बॉलीवुड की फिल्मों से किसी मायने में कम नहीं रह गई हैं. इंडस्ट्री के एक्टर भी अब देश में ही नहीं, विदेश में भी अपने स्टारडम का झंडा गाड़ रहे है. मौजूदा समय में खेसारीलाल यादव, पवन सिंह जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकी अभिनेत्री सहर अफशा इन दिनों काफी चर्चा में हैं. उन्होंने अचानक भोजपुरी इंडस्ट्री को बाय-बाय कहने का फैसला कर लिया है. उनके इस फैसले ने सबको चौंका दिया है. अफशा ने ये फैसला इस्लाम धर्म को अपनाने लिया किया है.

सहर अफसा ने काफी कम समय में भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली थी. फैंस उनके फिल्मी गाने का बेसब्री से इंतजार करते नजर आते थे, लेकिन अब आगे फिल्मी पर्दे पर वो अपनी एक्टिंग का जौहर और डांस के जलवे दिखाते नजर नहीं आएंगी. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके भोजपुरी इंडस्ट्री हमेशा के लिए छोड़ने की बात कही है.  अफसा  के भोजपुरी इंडस्ट्री के अलावा बॉलीवुड में कई सारे ऐसे फिल्मी दुनिया के लोग है जो उनकी एक्टिंग स्किल की काफी प्रशंसा करते हैं. अब उन्होंने हमेशा के लिए भोजपुरी फिल्मों से दूरी बनाने का फैसला कर लिया है. उनके इस फैसले से फैंस काफी दुखी नजर आ रहे हैं.

अफशा ने अल्लाह से मांगी माफी

भोजपुरी फिल्मों की उबरती स्टार सहर अफशा ने फिल्मों में काम ना करने की बात को अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर पब्लिक किया है. इस लंबे चौड़े पोस्ट में उन्होंने तीन भाषाओं हिंग्लिश, इंग्लिश और उर्दू का उपयोग किया है. सहर ने अपने इस पोस्ट में लिखा कि ‘मैं आप सबको बताना चाहती हूं कि मैं फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने जा रही हूं और अब इससे मेरा कोई लेना देना नहीं हैं और इंशाअल्लाह मैं अगली जिंदगी इस्लामी तालीम और अल्लाह के नियमों के अनुसार बिताऊंगी. इतना ही नहीं इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने अतीत में किए गए सभी कामों के लिए खुदा से माफी भी मांग रही हैं. उन्होंने लिखा, “ मैंने अतीत में जिस तरह से अपना जीवन जिया है, उसके लिए मैं अल्लाह से माफी चाहती हूं.”

इस पोस्ट को शेयर करते हुए सहर ने कैप्शन में लिखा कि आपके साथ मैं यह शेयर करके काफी खुश हूं. उन्होंने इस पोस्ट की आखिरी लाइन में लिखा, “शुक्रिया, दुआ में मुझे याद रखिएगा.”

 

–भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital