Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

करवा चौथ पर सोनू सूद ने कही ऐसी बात, जिसने जीत लिया महिलाओं का दिल

करवा चौथ पर सोनू सूद ने कही ऐसी बात, जिसने छू लिया महिलाओं का दिल

सोनू सूद ने जीत लिया महिलाओं का दिल

देश में करवा चौथ का पर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है. हमेशा की तरह इस बार भी पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत कर रही हैं. इस खास मौके पर बॉलीवुड के स्टार और सबके चहीते एक्टर सोनू सूद ने ऐसी बात कही जिसने सभी महिलाओं का दिल जीत लिया. उन्होंने देश की महिलाओं के लिए कुछ खास  करने की योजना बनाई है जिससे  महिलाओं का सम्मान बढ़ेगा.

बॉलीवुड फिल्मों में ज्यादातर विलेन की भूमिका करने वाले अभिनेता सोनू सूद को रियल लाइफ का  हीरो कहा जाए तो यह अतिशयोक्ति नहीं होगी. उन्हें जरूरतमंदों की मदद करते हुए अक्सर देखा जाता है. इस बार सोनू ने महिलाओं के बेहद खास और दिल के करीब करवा चौथ के खास अवसर पर उनके लिए यूपी, पंजाब, बिहार और अन्य राज्यों में कौशल केंद्र खोलने की बात कही है.

उन्होंने कहा, कि देश की प्रगति और विकास के लिए महिलाओं का विकास होना बहुत जरूरी है.  मैं राज्यों में कौशल केंद्रों को खोलकर भारत की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करना चाहता हूं. रील लाइफ के अलावा रीयल लाइफ अपने विचार और दरियादिली के मश्हूर, अभिनेता सोनू सूद ने इस दौरान कहा कि ” वो महिलाओं को काम के बेहतर अवसर प्राप्त करने के लिए कौशल सीखने में मदद करना चाहते हैं. खासकर उन महिलाओं के लिए जिनके ऊपर उनके बच्चों की शिक्षा स्वास्थ्य के साथ-साथ पूरे परिवार की जिम्मेदारी हैं.

हर दिल अजीज सोनू सूद ने महिलाओं के सम्मान और उनके आत्मनिर्भर बनने के लिए आगे आ रहे हैं. उन्होंने उन महिलाओं की पीड़ा को महसूस किया है जो अपने घर में अकेले कमाने वाली होती हैं. उन्होंने देश की लाखों मां-बहनों के दर्द को समझा है जो परिवार की जिम्मेदारियों को अपने कंधों पर लेकर जीती हैं. सोनू ने इस दौरान कहा कि, “अक्सर, हम ऐसे परिवारों को देखते हैं जहां महिलाएं अकेले कमाने वाली होती हैं, मैं उन्हें बेहतर नौकरी पाने और उनकी स्थिति में सुधार करने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करना चाहता हूं.”

बता दें सोनू सूद इससे पहले भी कई ऐसे काम कर चुके हैं जिससे उन्होंने देश के लोगों के दिल में एक खास जगह बना ली है. उन्होंने कोरोना काल के दौरान भी जरूरतमंदों की काफी मदद की थी. वो अक्सर किसी मुसीबत या आपदा की घड़ी में मदद के लिए बेझिझक आगे आते हैं. आज करवा चौथ के खास मौके पर सोनू सूद ने देश की महिलाओं को आर्थिक रुप से सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के लिए  कौशल केंद्र खोलने की बात कहकर महिलाओं के मन को छू लिया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital