Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP Bypoll: “घोसी उपचुनाव में हिंसा करना चाहती है सपा, बड़ी संख्या में आए अराजकतत्व”, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बोला बड़ा हमला

UP News: ब्रजेश पाठक ने कहा कि निर्वाचन आयोग से मिलकर बताएंगे कि कैसे चुनाव जितने के लिए सपा गुंडागर्दी पर उतारू है. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के लोग पैसा बांट रहे है.

ब्रजेश पाठक

Rahul Singh Edited by Rahul Singh

Ghosi bypoll: उत्तर प्रदेश में घोसी विधानसभा पर होने वाले उप चुनाव को लेकर राजनीति गर्म है. इस कड़ी में आज रविवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. घोसी सीट पर जीत हासिल करने के लिए बीजेपी और सपा ने अपनी पूरी ताकत झोक दी है. इस बीच लखनऊ में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि मऊ जनपद के घोसी विधानसभा में समाजवादी पार्टी हिंसा करवा सकती है. वहां बड़ी संख्या में अराजकतत्व आ चुके हैं.

उप मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि 2 सितम्बर की शाम समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह के बेटे ने कुर्थीजाफरपुर में एक आरक्षी को फोन कर चौकी इंचार्ज को देख लेने की धमकी दिया और कहा कि तुमको हटवा देंगे. इस घटना पर डिप्टी सीएम ने कहा कि उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है, लेकिन समाजवादी पार्टी माहौल को बिगाड़ना चाहती है और बूथ कैप्चरिंग की तैयारी कर रही है. इस प्रकरण की शिकायत चुनाव आयोग से भाजपा करने जा रही है.

यह भी पढ़ें- Ayodhya: राम मंदिर 70 प्रतिशत बनकर तैयार , प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी तेज, देश के पांच लाख गांव में LIVE टेलीकास्ट की तैयारी

निर्वाचन आयोग से करेंगे शिकायत

ब्रजेश पाठक ने कहा कि निर्वाचन आयोग से मिलकर बताएंगे कि कैसे चुनाव जितने के लिए सपा गुंडागर्दी पर उतारू है. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के लोग पैसा बांट रहे है. घोसी में 5 सितम्बर को मतदान होना है इसके लिए बीजेपी और सपा ने पूरा जोर लगा दिया है. सपा जहां अपनी प्रतिष्ठा बचाने में जुटी है वहीं भाजपा अपनी हारी सीट को वापस पाना चाहती है. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी बड़े नेता विधानसभा क्षेत्र में माहौल बना रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital