Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

BJP On Congress: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा ? BJP ने वीडियो जारी कर पूछे सवाल तो कांग्रेस ने भी…

बीजेपी ने एक वीडियो जारी कर सवाल उठाया है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है?

फाइल फोटो

बीजेपी ने एक वीडियो जारी कर सवाल उठाया है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है? BJP ने वीडियो में दावा किया है कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को कांग्रेस अलग-अलग नजरिए से देख रही है. पार्टी पर राहुल गांधी हावी हैं इसलिए प्रियंका गांधी को राजनीतिक तौर पर कम महत्व दिया जा रहा है. इसलिए दोनों के बीच सियासी प्रतिद्वंदिता सामने आ रही है.

बीजेपी ने जारी किया वीडियो

बीजेपी ने जारी किए गए वीडियो में कहा है कि सोनिया गांधी पूरी तरह से राहुल गांधी के साथ खड़ी हुई दिखाई दे रही हैं. इसलिए घमंडिया गठबंधन की बैठक से प्रियंका गांधी वाड्रा दूरी बनाए हुए हैं. बीजेपी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि बहन का इस्तेमाल सिर्फ चुनाव के लिए किया जा रहा है.

भाई-बहन के बीच चल रहा मनमुटाव

बीजेपी ने जो वीडियो जारी किया है, उसमें ये भी कहा गया है कि भाई-बहन के बीच चल रहे आपसी मनमुटाव की वजह से राहुल गांधी ने अपनी कलाई पर राखी नहीं बांधी है. इसके अलावा बीजेपी का कहना है कि कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश के चुनाव में प्रियंका गांधी ने 28 से ज्यादा रैलियां कर जीत में अहम भूमिका निभाई, लेकिन उसके बाद भी सारा क्रेडिट राहुल गांधी को दिया जाता है.

कांग्रेस ने किया पलटवार

बीजेपी के इन दावों और सवालों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि सभी परिवार बीजेपी की तरह नहीं होते हैं. हाथ में राखी बांधे हुए राहुल गांधी की फोटो X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ” अपनी आंखों और दिमाग दोनों का इलाज कराएं. राहुलजी ने रक्षाबंधन के दिन राखी बांधी थी. वैसे वह पूरे साल राखी बांधे रखते हैं.”

यह भी पढ़ें- Bihar News: पूर्व केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार को बदमाशों ने मारी गोली, आरसीपी सिंह से मिलकर वापस लौटा था युवक

प्रियंका चतुर्वेदी ने की वीडियो की निंदा

दूसरी तरफ शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी बीजेपी के वीडियो को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ” बीजेपी हैंडल से शेयर किए एक वीडियो की भाषा से पता चलता है कि स्क्रिप्ट लिखने का काम और प्रोडक्शन टॉल्स कंपनी ने किया है. इस बात पर भी दया आती है कि बीजेपी सत्ता में बने रहने की हताशा के लिए किस स्तर पर जा सकती है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital