Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिवाली पर कर्मचारियों-पेंशनरों की बल्ले बल्ले, सीएम योगी ने 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने का किया ऐलान

योगी सरकार का बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी कर्मचारियों और पेंशनरों को दीपावली का बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर्मचारियों, पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में की वर्तमान दर 34 प्रतिशत को बढ़ाकर 38 प्रतिशत करने को मंजूरी दी प्रदान की है. यह वृद्धि 1 जुलाई 2022 से लागू की गई है. इसके साथ ही राज्य कर्मियों को दिवाली का बोनस भी दिया जाएगा. बोनस और डीए के भुगतान का निर्णय एक साथ लिए जाने से तात्कालिक नकद व्ययभार 1436 करोड़ रुपये का होने वाला है.

सीएम योगी ने कर्मचारियों-पेंशनरों को दिया दिवाली बोनस

मुख्यमंत्री योगी ने दीपावली से पहले ही बोनस देने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर्मचारियों के हित में फैसला लेते हुए वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए प्रत्येक कर्मचारी को 6,908 रुपए बोनस देने का ऐलान किया है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर बताया  कि उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों के महंगाई भत्ते व महंगाई राहत की दर 34 फीसदी को 01 जुलाई, 2022 से बढ़ाकर 38 फीसदी कर दिया है. वहीं वित्तीय वर्ष 2021-22  में प्रत्येक कर्मचारी को 6,908 बोनस दिया जाएगा. साथ ही उन्होनें लिखा कि आप सभी को हार्दिक बधाई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital