Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

India Canada Tension: ट्रूडो ने फिर दोहराए आरोप, नहीं दिया कोई सबूत, अपने ही घर में घिरे कनाडाई पीएम ने भारत से मांगा सहयोग

India Canada Tension: जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि भारत का महत्व विश्व में बढ़ रहा है और भारत एक ऐसा देश है जिसके साथ हमें न केवल एक क्षेत्र में बल्कि दुनिया भर में काम करना जारी रखना है.

justin trudeau

कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो

India Canada Tension: खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले को लेकर भारत पर आरोप लगाने वाले कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने एक बार फिर अपने मनगढ़ंत आरोपों को दोहराया है. ट्रूडो ने कहा कि हम चाहते हैं कि भारत इन बातों को गंभीरता से ले और हमारे साथ मिलकर काम करे. भारत की नाराजगी और कड़े रूख के बाद कनाडाई पीएम के सुर अब बदले-बदले नजर आ रहे हैं. वे भारत के साथ काम करने और उकसावे की कार्रवाई नहीं करने की बात कर रहे हैं. भारत पर आरोप लगाकर अपने ही देश में ट्रूडो घिरे हुए हैं और सबूत की बात पर अब तक चुप्पी साधे हुए हैं.

कनाडाई पीएम ने कहा, “यह मानने के विश्वसनीय कारण हैं कि भारत सरकार के एजेंट कनाडा की धरती पर एक कनाडा के नागरिक की हत्या में शामिल थे…हम भारत सरकार से इस मामले की सच्चाई जानने के लिए आगे बढ़कर हमारे साथ काम करने का आह्वान करते हैं.”

जस्टिन ट्रूडो ने कहा, “…मेरी प्रधानमंत्री (मोदी) के साथ सीधी और स्पष्ट बातचीत हुई, जिसमें मैंने बिना अपनी चिंताओं को साझा किया…हम भारत सरकार से इसे गंभीरता से लेने और इस मामले में पूर्ण पारदर्शिता लाने, जवाबदेही और न्याय सुनिश्चित करने के लिए हमारे साथ काम करने का आह्वान करते हैं. हमारे देश में कानून का शासन है. हम कनाडा के लोगों की सुरक्षित रखने और हमारे मूल्यों को बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्य करना जारी रखेंगे.”

भारत को उकसाने के बारे में नहीं सोच रहे- कनाडाई पीएम

जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि भारत का महत्व विश्व में बढ़ रहा है और भारत एक ऐसा देश है जिसके साथ हमें न केवल एक क्षेत्र में बल्कि दुनिया भर में काम करना जारी रखना है. उनका कहना था कि हम उकसाने या समस्याएं पैदा करने के बारे में नहीं सोच रहे हैं, लेकिन हम कानून का शासन और कनाडा के लोगों की रक्षा करने के लिए खड़े होने के महत्व के बारे में स्पष्ट हैं. इसीलिए हम भारत सरकार से आह्वान करते हैं कि वे मामले की सच्चाई को उजागर करने, न्याय और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए हमारे साथ काम करें.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital