Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Jawan Box Office Collection Day 16: हर दिन गदर मचा रही शाहरुख खान की जवान, अब तक का रिकॉर्ड तोड़ देने वाला कलेक्शन

Jawan Box Office Collection Day 16: शाहरुख खान की जवान एक दिन में एक बार बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है. फिल्म रिलीज के 16 दिनों के भीतर 532.93 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है.

Jawan Box Office Collection Day 16: शाहरुख खान की जवान एक दिन में एक बार बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है. फिल्म रिलीज के 16 दिनों के भीतर 532.93 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है. अपने तीसरे शुक्रवार को, जवान ने होम बॉक्स ऑफिस पर ₹7 करोड़ की कमाई की. फिल्म का दूसरे हफ्ते का कलेक्शन ₹136.1 करोड़ रहा.

‘जवान’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jawan (@jawanmovie)

भारी धूमधाम के बीच ‘जवान’ 7 सितंबर को सिनेमाघरों में जारी हुई. फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए फैंस भारी संख्या में सिनेमाघरों में पहुंचे कई लोगों ने सिनेमाघरों के बाहर पटाखे भी फोड़े वहीं दुनियाभर में यह आंकड़ा 938 करोड़ पार कर चुका है. इंडिया ग्रॉस की बात करें तो 632.25 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की है. वहीं पठान की बात करें तो शाहरुख खान की फिल्म ने भारत में 543 करोड़ की कमाई की थी, जो कि इस वीकेंड जवान हासिल कर लेगी.

ये भी पढ़ें: KBC 15 को मिला दूसरा करोड़पति, पर 7 करोड़ के इस सवाल पर Jasnil Kumar ने किया Quit

जानें अब तक का कलेक्शन

रिलीज से अब तक के कलेक्शन को देखें तो पहले दिन 75 करोड़, दूसरे दिन 53.23 करोड़, तीसरे दिन 77.83 करोड़, चौथे दिन 80.1 करोड़, पांचवे दिन 32.92 करोड़, छठे दिन 26 करोड़, सातवें दिन 23.2 करोड़ और आठवें दिन 21.6 करोड़ की कमाई फिल्म ने की, जिसके बाद पहले हफ्ते का कलेक्शन 389.88 करोड़ देखने को मिला था. इसके बाद नौंवे दिन 19.1 करोड़, 10वें दिन 31.8 करोड़, 11वें दिन 36.85 करोड़, 12वें दिन 16.25 करोड़, 13वें दिन 14.4 करोड़ और चौदहवें दिन 9.6 करोड़ का फिल्म ने बिजनेस किया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital