Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ramesh Bidhuri Remarks: “अगर मैं भी जूता निकालकर मार देता तो…”, BSP सांसद दानिश अली ने रमेश बिधूड़ी पर साधा निशाना

UP Poliotics: दानिश अली ने कहा कि, अगर मैंने प्रधानमंत्री के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया है तो मैं चैलेंज कर रहा हूं कि कोई सबूत लाकर दिखाएं.

बसपा सांसद दानिश अली (फाइल फोटो)

Ramesh Bidhuri Remarks: रमेश बिधूड़ी कांड के बाद से बसपा सांसद दानिश अली लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं और सभी विपक्षी दल उनका समर्थन कर रहे हैं और भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर लगातार पार्टी पर हमलावर हैं. इस विवादित बयान को लेकर मुद्दा थमने का नाम नहीं ले रहा है. भाजपा पर हमला जारी रखते हुए एक बार फिर से दानिश अली का बयान सामने आया है. उन्होंने रविवार को बिधूड़ी की अपमानजनक टिप्पणी को लेकर कहा कि “अगर मैं भी जूता निकालकर मार देता तो बात बराबर हो जाती.”

अमरोहा में अपने समर्थकों को सम्बोधित करते हुए सांसद दानिश अली ने भाजपा पर हेट स्पीच का आरोप लगाते हुए कहा कि, “देश और दुनिया के सामने आज बीजेपी के लोग अपना मुंह नहीं उठा सकते. बीजेपी के लोग रोज हेट स्पीच देते हैं और नफरत फैलाते हैं.” इसी के साथ सफाई देते हुए कहा कि, “अगर मैंने प्रधानमंत्री के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया है तो मैं चैलेंज कर रहा हूं कि कोई सबूत लाकर दिखाएं.” भाजपा पर हमलावर दानिश ने आरोप लगाया और कहा कि “बीजेपी वाले पीड़ितों को ही आरोपी बना कर जेल भेजते हैं. आज संसद के पटल पर भी उन्होंने साबित कर दिया है.”

ये भी पढ़ें- Kanpur: राजकीय पॉलिटेक्निक में जींस-स्कर्ट पहनने पर लगी पाबंदी, नया ड्रेस कोड जारी

मालूम हो कि हाल ही में लोकसभा में संसद के विशेष सत्र के दौरान दिल्ली से भाजपा के सांसद रमेश बिधूड़ी ने बसपा सांसद दानिश अली पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और इसी के बाद से सारा विपक्ष एकजुट होकर बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगा था और सियासत गर्म हो गई थी. इस मामले को लेकर दानिश अली ने खुद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से भाजपा सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. इसी के साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था. तभी से इस मामले ने इतना तूल पकड़ा कि इसको लेकर भाजपा, बसपा, सपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच लगातार बयानबाजी जारी है.

दिलों में भरी गंदगी को साफ करना जरूरी

रविवार को स्वच्छता अभियान में दानिश अली भी शामिल हुए और कार्यक्रम के जरिए बिना नाम लिए रमेश बिधूड़ी पर हमला बोला. सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, “स्वच्छता अभियान जरूरी है, लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी दिलों में भरी गंदगी को साफ करना है.” उन्होंने आगे लिखा कि, “गली और सड़कों को साफ करने का क्या फायदा जब लोगों के दिल नफरत की गंदगी से भरे हों.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital