Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गोला गोकर्णनाथ:उपचुनाव को लेकर माहौल गरमाया, चुनाव प्रचार में उतरे CM योगी ने गिनाई उपलब्धियां

CM योगी ने किया चुनाव प्रचार

गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव को लेकर माहौल गर्मा गया है. आगामी 3 नवंबर को यहां एक सीट के लिए मतदान है. उससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वहां पहुंचकर बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया.

इससे पहले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के बीजेपी उम्मीदवार अमनगिरी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर चुके हैं.  BJP ने गोला गोकर्णनाथ से अरविंद गिरि के पुत्र अमन को अपना प्रत्याशी बनाया है.

लखीमपुर खीरी को गोला गोकर्णनाथ विधानसभा क्षेत्र में राजेंद्र गिरि स्मारक स्टेडियम में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने BJP प्रत्याशी अमन गिरि के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया.  इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केन्द्र में नरेन्द्र मोदी सरकार के सहयोग से उत्तर प्रदेश में सरकार ने विकास कार्यों को रफ्तार मिली है .  अब विकास का लाभ सभी तक पहुंच रहा है.

जनता का कल्याण सरकार की प्राथमिकता

प्रदेश की सरकार का एक-एक पैसा जनता के लिए खर्च होता है. BJP की डबल इंजन की सरकार जन कल्याण के सभी कार्य के लिए प्रतिबद्ध है. अब किसी गरीब  फिर पिछड़े के साथ कोई अन्याय नहीं होता है.

BJP सरकार में क्षेत्र का चौतरफा विकास हुआ, जिसमें एक लाख एक हजार प्रधानमंत्री आवास, पांच सौ सतहत्तर शौचालय, एक लाख सात हज़ार विद्युत कनेक्शन, छह लाख पैंतालीस हजार किसानों को किसान सम्मान निधि, पांच लाख रसोई गैस कनेक्शन, इक्यावन सौ कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया है.CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम लखीमपुर खीरी की जनता का अभिवादन करते हैं.

तमाम लोगों ने यहां पर जनता को बरगलाने या गुमराह करने के बड़े प्रयास किए, लेकिन यहां की जनता ने BJP का साथ दिया है. मैं तो यहां पर जनता को धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ ही अमन गिरि को चुनाव जिताने का अनुरोध करने आया हूं.

-भारत एक्सप्रेस

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital