Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Video: इमरान खान को गोली क्यों मारी? देखिए, शूटर का कबूलनामा

इमरान के शूटर का कबूलनामा

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर गोली चलाकर जानलेवा हमला करने वाले शख्स को पाकिस्तान की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने इमरान पर गोली क्यों चलाई इस बात को उसने पुलिस के सामने कबूल कर लिया है.

एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें इमरान खान पर एक के बाद एक गोली चलाने वाला आरोपी इस बात को कबूल कर रहा है कि आखिर क्यों वो इमरान खान को जान से मारना चाहता था. अपने कबूलनामे में हमलावार बता रहा है कि जब इमरान खान लॉन्ग मार्च लेकर इस्लामाबाद की ओर बढ़े तभी उसने इमरान खान पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरु कर दी.

बता दें हमले में इमरान खान समेत कई लोगों के पैर में गोली लगी है. इमरान  के साथ सभी घायलों को फौरन बुलेटप्रूफ कार में अस्पताल ले जाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं हमलावार पुलिस की गिरफ्त में है जिससे लगातार पूछताछ की जा रही है. इमरान खान के हमलावार से पूछताछ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital