Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Jammu Kashmir: 21 घंटे की पूछताछ के बाद पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने की कार्रवाई

डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी के अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर के पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह को ईडी ने PMLA मामले में गिरफ्तार किया है. चौधरी लाल सिंह की गिरफ्तारी होने के बाद उनके समर्थकों ने ईडी दफ्तर का घेराव करने पहुंच गए.

पूर्व मंत्री लाल सिंह चौधरी गिरफ्तार

पूर्व मंत्री लाल सिंह चौधरी गिरफ्तार

डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी के अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर के पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह को ईडी ने PMLA मामले में गिरफ्तार किया है. चौधरी लाल सिंह की गिरफ्तारी होने के बाद उनके समर्थक ईडी दफ्तर का घेराव करने पहुंच गए. समर्थकों ने जम्मू शहर नरवाल स्थित ईडी दफ्तर के बाहर जमकर नारेबाजी की. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चौधरी लाल सिंह से उनकी पत्नी को मिलने दिए जाने की मांग की.

ED-CBI ने दर्ज किया था मामला

बता दें कि पूर्व मंत्री लाल सिंह की पूर्व विधायक पत्नी कांता अंडोत्रा द्वारा संचालित आरबी एजुकेशनल ट्रस्ट की स्थापना के लिए जमीन खरीद में अनियमितता उजागर हुई थी. जिसको लेकर ईडी जांच कर रही है. 12 सितंबर 2020 को सीबीआई ने भी एक मामला दर्ज किया था. इसके बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था. हालांकि सीबीआई ने 2021 में मामले से जुड़ा आरोप पत्र दाखिल कर दिया था.

21 घंटे ईडी ने की थी पूछताछ

मंगलवार देर रात ईडी ने चौधरी लाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले सोमवार और फिर शनिवार को ईडी ने लाल सिंह से करीब 21 घंटे तक पूछताछ की थी. दो दिन तक चली इस पूछताछ के दौरान चौधरी लाल सिंह के समर्थक ईडी दफ्तर के बाहर मौजूद रहे और प्रदर्शन करते रहे. कार्यकर्ताओं ने बीजेपी और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

“डोगरों की आवाज उठा रहा इसलिए हो रही कार्रवाई”

पूछताछ के बाद ईडी दफ्तर से बाहर आने के बाद चौधरी लाल सिंह ने कहा था कि “ये कार्रवाई इसलिए की जा रही है क्योंकि डोगरों की लड़ाई लड़ रहा हूं. अगर इस लड़ाई को आज खत्म करने का ऐलान कर दूं तो ये सारे मामले खत्म कर दिए जाएंगे और लाल सिंह को क्लीनचिट दे दी जाएगी, लेकिन वे लोग जान लें कि लाल सिंह इतना कमजोर नहीं है कि अपनों को छोड़ दे.”

यह भी पढ़ें- “नीतीश कुमार महिलाओं से तत्काल और स्पष्ट माफी मांगें”, सेक्स एजुकेशन वाले बयान पर स्वाति मालिवाल ने जताई नाराजगी

लाल सिंह चौधरी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है. कुछ भी गलत नहीं किया गया, फिर भी जेल भेज दिया जाए तो गम नहीं है. परिवार ने एजुकेशन ट्रस्ट बनाया, जहां बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन कुछ लोगों ने जम्मू को बर्बाद कर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital