Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

कोच्चि की यूनिवर्सिटी में म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान मची भगदड़, 4 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत

Kochi News: म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान अचानक भगदड़ गई, जो कि 4 छात्रों की मौत की वजह बन गई.

Kochi News: जब युवा छात्र म्यूजिक कॉन्सर्ट में एंजॉय कर रहे थे तो उस दौरान भगदड़ में ऐसा हादसा हुआ कि छात्रों ने अपनी जिंदगी ही गंवा दी. ये घटना कोच्चि के सीयूएसएटी यूनिवर्सिटी की है. इस घटना में कई छात्र बुरी तरह घायल हुए हैं. घायलों को कलमाशेरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जानकारी के मुताबिक 46 स्टूडेंट्स का इलाज चल रहा है. इतना ही नहीं, खबरें यह भी हैं कि कई छात्रों को तो निजी अस्पतालों में भी भर्ती किया गया है.

जानकारी के मुताबिक यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम के आस पास बहुत भीड़ थी और गायक निकिता गांधी का सिंगिंग कार्यक्रम 6 बजे शुरू होना था, जो साढ़े 6 बजे शुरू हुआ, जिसकी चलते भीड़ और ज्यादा हो गई थी. जानकारी के मुताबिक उसी समय शुरू हुई बारिश के चलते भीड़ औऱ बढ़ गई जिसके बाद मची भगदड़ की स्थिति बनी, नतीजा ये इस भगदड़ में छात्रों की चोटें आई और चार की मौत तक हो गई.


यह भी पढ़ें-‘ओ लड़का आंख मारे’ के डांस वीडियो पर बोलीं AAP प्रत्याशी चाहत पांडेय- मुझे ट्रोल करने वालों की सोच ओछी

इस दर्दनाक घटना को लेकर सीयूएसएटी कॉलेज के कुलपति, डॉ. शंकरन ने बताया, “तकनीकी उत्सव के हिस्से के रूप में, एक संगीत कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था, दुर्भाग्य से, भीड़ बहुत अधिक थी और बारिश हुई, कदमों ने कुछ समस्याएं पैदा कीं और कुछ छात्र गिर गए, घायल हुए लोगों की संख्या मैं कल ही बता पाऊंगा. इसमें 2,000 से अधिक लोग शामिल थे 2 छात्र गंभीर हैं.”

यह भी पढ़ें-Elections 2023: ‘राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार आ रही है’, भाजपाध्यक्ष नड्डा बोले- तेलंगाना में भी हम… VIDEO

इस हादसे की जानकारियां बताती हैं कि भगदड़ में जान गंवाने वाले चार स्टूडेंट्स में 2 लड़के और 2 लड़कियां हैं, जबकि दो छात्राओं की हालत गंभीर बताई जा रही है. प्राथमिक विश्लेषण के अनुसार, जब बारिश शुरू हुई तो पीछे के छात्र आगे की ओर भागने लगे. इसी दौरान भगदड़ मच गई. हालात बेकाबू हो गए और कई छात्र भीड़ में गिर गए, नतीजा ये कि भीड़ के बीच कुचले जाने के चलते कई छात्र गंभीर रूप से घायल भी हो गए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital