Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दीपोत्सव से पहले स्वच्छ हुई रामनगरी, राम की पैड़ी पर हजारों लोगों ने चलाया सफाई अभियान

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले 10वें दीपोत्सव से पहले नगर निगम ने एक सप्ताह तक महा स्वच्छता अभियान चलाया, अंतिम दिन राम की पैड़ी और सरयू घाट पर महापौर, साधु-संतों, स्कूली बच्चों और श्रद्धालुओं ने सफाई कर स्वच्छ अयोध्या का संदेश दिया.

 Ayodhya Deepotsav 2026

 Ayodhya Deepotsav 2026

Edited by Swati Pandey

 Ayodhya Deepotsav 2026: योगी सरकार के 10वें दीपोत्सव को भव्य और यादगार बनाने के लिए रामनगरी अयोध्या में तैयारियां तेज हो गई हैं. 7 नवंबर को आयोजित होने वाले दीपोत्सव से पहले नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से अयोध्या नगर निगम ने एक सप्ताह तक महा स्वच्छता अभियान चलाया. अभियान के अंतिम दिन राम की पैड़ी और सरयू घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं. स्कूली छात्र-छात्राओं. साधु-संतों और आम नागरिकों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया. इस दौरान महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी. नगर आयुक्त आईएएस जयेंद्र कुमार. नगर निगम के पार्षद और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी सफाई अभियान में शामिल हुए. सभी ने मिलकर सरयू घाट और राम की पैड़ी पर फैली गंदगी को साफ किया.

हनुमानगढ़ी से शुरू हुआ था महा स्वच्छता अभियान

अयोध्या नगर निगम की ओर से 25 अक्टूबर को हनुमानगढ़ी से महा स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई थी. एक सप्ताह तक चले इस अभियान का समापन सरयू घाट पर व्यापक सफाई कार्यक्रम के साथ हुआ. नगर निगम का उद्देश्य दीपोत्सव से पहले पूरी अयोध्या को स्वच्छ. सुंदर और आकर्षक स्वरूप देना है. ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु रामनगरी की बेहतर छवि लेकर लौटें. अभियान के दौरान रामायण विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. हाथों में स्वच्छता से जुड़े स्लोगन की तख्तियां लेकर विद्यार्थियों ने घाटों की सफाई की और लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने का संदेश दिया.

पॉलीथिन हटाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रामायण विश्वविद्यालय के विवेक सिंह ने बताया कि अयोध्या नगर निगम के साथ मिलकर विद्यार्थियों की टीम ने दीपोत्सव स्थल राम की पैड़ी और सरयू घाट की सफाई की. वहीं डॉ. राम लखन सिंह ने कहा कि अभियान के दौरान घाटों पर फैली पॉलीथिन और अन्य कचरे को एकत्र किया गया. उन्होंने लोगों से अपील की कि सरयू घाट और धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने के लिए कूड़ा निर्धारित कूड़ेदान में ही डालें. इस अभियान में सरयू घाट पंडा समाज के लोगों ने भी भागीदारी निभाई. अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने नगर की साफ-सफाई की सराहना की. झारखंड से आए श्रद्धालु सुदेश कुमार सिंह और उनकी पत्नी छाया सिंह ने कहा कि अयोध्या पहुंचते ही यहां की स्वच्छता ने उन्हें प्रभावित किया. उन्होंने रामनगरी को साफ-सुथरा और सुंदर बताया.

7 नवंबर को होगा भव्य दीपोत्सव, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

योगी आदित्यनाथ सरकार का 10वां दीपोत्सव 7 नवंबर को आयोजित किया जाएगा. इस आयोजन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उनका स्वागत करेंगे. इस बार भी अयोध्या को त्रेतायुग की नगरी जैसा भव्य स्वरूप देने की तैयारी है. दीपोत्सव को लेकर रामनगरी के प्रमुख मार्गों. घाटों और धार्मिक स्थलों को सजाया जा रहा है. ऐसे में नगर निगम की प्राथमिकता शहर की स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त रखना है.

यह भी पढ़ें: दिवाली का बड़ा तोहफा! दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर को आज हरी झंडी, चेक करें टाइमिंग और रूट

महापौर बोले- स्वच्छ अयोध्या बनाना हर नागरिक की जिम्मेदारी

महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने भारत एक्सप्रेस के संवाददाता मनमीत गुप्ता से बातचीत में कहा कि इस बार दीपोत्सव में देश के गृह मंत्री अमित शाह शामिल हो रहे हैं. अयोध्या का दीपोत्सव अब देश ही नहीं. बल्कि दुनिया भर के लोगों के आकर्षण का केंद्र बन चुका है. ऐसे में नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना नगर निगम की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि अयोध्या को साफ रखने का दायित्व केवल नगर निगम का नहीं. बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी है. सभी लोग स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें और शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने में सहयोग करें.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital