Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

IPL 2024: डेडलाइन खत्म लेकिन फिर भी मुंबई इंडियंस में जा सकते हैं हार्दिक पांड्या? जानें आकाश चोपड़ा ने क्यों किया ये दावा

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वे आईपीएल 2024 में गुजरात की जगह मुंबई इंडियंस से भी खेल सकते हैं.

IPL 2024: आईपीएल 2024 के लिए रिटेन और रिलीज खिलाड़िय़ों की लिस्ट जारी हो चुकी है. हार्दिक पांड्या को लेकर संशय था कि वे गुजरात छोड़कर मुंबई इंडियंस की ओर जा सकते हैं. हालांकि इस बारे में कुछ भी आधिकारिक नहीं था. आज जब रिटेन और रिलीज को लेकर लिस्ट आई तो हार्दिक का नाम गुजरात की रिटेन लिस्ट में था. इसका मतलब है कि हार्दिक मुंबई में वापसी नहीं कर रहे हैं. गुजरात उन्हें रिलीज करने के मूड में नहीं दिख रही है. इस बीच अब आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है

पूर्व क्रिकेटर और क्रिकेट कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने संकेत दिया है कि अभी भी हार्दिक के पास अभी भी मुंबई इंडियंस में जाने का मौका है. इस मामले में आकाश चोपड़ा का एक ट्वीट चर्चा में है. आकाश चोपड़ा ने अपने एक एक्स पोस्ट में कहा है कि मुझे संदेह है कि हमने अभी तक हार्दिक के एमआई में जाने के बारे में आखिरी बार नहीं सुना है. आज केवल रिटेंशन की घोषणा करने की अंतिम तिथि थी. ट्रेडिंग 12 तारीख तक हो सकती है.


यह भी पढ़ें-Hardik Pandya IPL 2024: कायसों पर लगा विराम, गुजरात टायटंस ने किया हार्दिक पंड्या को रिटेन, जानें किन्हें किया गया रिलीज

हार्दिक पांड्या के पास है मौका

आकाश चोपड़ा का मतलब है कि आज रिटेन और रिलीज की आखिरी तारीख थी, लेकिन प्लेयर्स को लेकर ट्रेडिंग अभी भी जारी रह सकती है. आकाश चोपड़ा ने बताया कि 12 दिसंबर ट्रेडिंग की आखिरी तारीख है. इसका मतलब है कि प्लेयर्स अभी भी ट्रेडिंग कर सकते हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या हार्दिक पांड्या मुंबई के साथ इस ट्रेडिंग के मामले में एक्टिव रहते हैं, या नहीं.

यह भी पढ़ें-IPL 2024: खतरनाक दिख रही RCB की टीम! ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ियों को किया रिटेन, जानें कौन हुए बाहर

हार्दिक पंड्या को अभी तक नहीं किया गया है रिलीज 

बता दें कि गुजरात टायटंस ने अभी तक हार्दिक पांड्या को रिलीज नहीं किया है. हार्दिक अभी भी गुजरात का हिस्सा है. हार्दिक 2022 में टीम को ट्रॉफी जिता चुके हैं. नतीजा ये है कि गुजरात फ्रैंचाइजी उन्हें रिलीज करने के मामले में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहा है.

यह भी पढ़ें-IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने किया जोफ्रा आर्चर समेत 7 प्लेयर्स को बाय-बाय, यहां देखें टीम के रिलीज हुए खिलाड़ियों की लिस्ट

गुजरात द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी

डेविड मिलर, शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, जयन्त यादव, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, साईं किशोर, राशिद खान, जोश लिटिल और मोहित शर्मा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital