Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ICC Most valuable Team: विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ‘मोस्ट वैल्यूबल टीम’ में, हार्दिक बने 12वें खिलाड़ी

कोहली-सूर्यकुमार

भारत के रन मशीन विराट कोहली और मिडिल ऑर्डर की रीढ़ तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को आईसीसी के मोस्ट वैल्यूएबल खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया गया है. वहीं भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को इस टीम में 12वें खिलाड़ी के रुप में शामिल किए गए है.

टी20 वर्ल्ड कप में भले ही भारतीय टीम की हार हुई हो, लेकिन 3 खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपने बेहतरीन खेल से सबको प्रभावित किया. रन मशीन विराट कोहली ने 4 हाफसेंचुरी लगाकर ऑस्ट्रेलिया के स्टेडियम में और मैदान के बाहर भी अपने टीवी सेट के साथ बैठे करोड़ो फैंस का दिल जीत लिया. कोहली के अलावा अपने खास क्रिकेटिंग शॉर्ट विकेट के पीछे बॉल को बाउंड्री लाइन के लिए भेजने वाले  बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने तो अपने तूफानी अंदाज से क्रिकेट लवर्स को खूब इंटरटेन किया.

किंग कोहली और सूर्यकुमार यादव के अलावा स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांडया ने स्टेज राउंड में पहले पाकिस्तान और फिर फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाकर अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया. इन तीनों भारतीय खिलाड़ियों को उनके शानदार खेल का तोहफा मिला है. आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 की मोस्ट वैल्यूबल टीम में विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या को शामिल किया गया है.

ICC Most valuable Team

आईसीसी ने अपनी टीम में टी20 2022 विश्व चैंपियन टीम इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर और सलामी बल्लेबाज़ एलेक्स हेल्स को नंबर 1 पर 2 पर रखा है. इसके बाद किंग कोहली को तीसरे नंबर पर जगह दी गई है. मिडिल आर्डर में टीम को मजबूती प्रदान करने वाले धुरंधर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को चार नंबर पर रखा गया है जिसपर वो खेलते भी हैं. इसके बाद नंबर पांच पर इस टी20 विश्व कप में शतक लगाने वाले ग्लेन फिलिप्स को शामिल किया गया. आईसीसी ने फिनिशर के तौर पर नंबर छह पर ज़िम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिंकदर रज़ा और पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादबा खान को नंबर सात पर टीम में शामिल किया गया है.

वहीं बॉलिंग डिपार्टमेंट में  ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ सैम करन को नंबर आठ पर रखा गया. अफ्रीका के  तेज़ गेंदबाज़ एनरिक नॉर्किया को नंबर नौ जगह दी गई है. इसके बाद नंबर 10 पर इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ मार्क वुड और 11वें नंबर पर पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी को रखा गया है. जबकि भारत के स्टार ऑलराउंडर 12वें खिलाड़ी के तौर पर आईसीसी मोस्ट वैल्यूएबल की टीम में शामिल किए गए हैं.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital