Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Dunki Box Office Collection Day: एक ही हफ्ते में शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ की बजी बैंड, 6वें दिन की सबसे कम कमाई

Dunki Box Office Collection Day 6: शाहरुख खान और तापसी पन्नू की फिल्म डंकी बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई नहीं कर पा रही है.

Dunki Box Office Collection Day 6: शाहरुख खान और तापसी पन्नू की फिल्म डंकी बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई नहीं कर पा रही है. बात करे ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के बाद हाल ही में शाहरुख की ‘डंकी’ रिलीज हुई जिसका निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है. हालांकि, ये फिल्म पिछली फिल्मों की तुलना में पिछड़ गई है, लेकिन इसने बड़ी ही आसानी से 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली. वहीं दूसरी तरफ साउथ सिनेमा के स्टार प्रभास की फिल्म ‘सलार’, जो इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा रही है. आइए जानते हैं ‘डंकी’ ने 6ठे दिन यानी पहले मंगलवार को कितनी की है कमाई.

जानें अब तक का कलेक्शन

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘डंकी’ ने जहां सोमवार को 24.32 करोड़ रुपये की कमाई की थी वहीं मंगलवार को फिल्म ने मात्र 10.25 करोड़ रुपये की कमाई की. इस फिल्म ने कुल मिलाकर इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 140.20 करोड़ रुपये की कमाई की है.

जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन

21 दिसंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 270 करोड़ के आसपास कमाई कर ली है. फिल्म ने 5 दिनों में 256.00 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. वहीं विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी शाहरुख खान की ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार चुकी है.

शाहरुख खान के अलावा कई बड़े सितारें

बताया जाता है कि ‘डंकी’ को भारत में 4,000 स्क्रीन पर रिलीज हुई है. ‘डंकी’ लगभग 200 करोड़ के बजट में बनी फिल्म है, जिसने अपनी लागत तो वसूल ली है लेकिन हिट कैटिगरी में आने के लिए अभी इस फिल्म को और इंतजार करना होगा. इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी जैसे कईं कलाकार हैं. ये फिल्म 4 दोस्तों के लंदन जाने की दिल छू जाने वाली कहानी है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital