Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दक्षिण कोरिया के विपक्षी नेता पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानलेवा हमला, गर्दन पर चाकू से वार

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जे-म्युंग दक्षिण कोरिया के शहर बुसान में प्रस्तावित हवाई अड्डे का दौरा करने आए थे.

दक्षिण कोरिया के विपक्षी नेता ली जे-म्युंग पर बड़ा जानलेवा हमला किया गया. उनकी गर्दन पर उस समय चाकू से हमला किया गया जब वे प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जे-म्युंग दक्षिण कोरिया के शहर बुसान में प्रस्तावित हवाई अड्डे का दौरा करने आए थे. उसी दौरान उन पर यह हमला हुआ.

हमला करने वाला शख्स मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी. जे-म्युंग पर आज मंगलवार (2 जनवरी 2024) को हमला किया गया. हमलावर ने उनकी गर्दन पर बाईं ओर हथियार से वार किया. दक्षिण कोरियाई मीडिया ने हमले के बाद की तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में ली जे-म्युंग को घायल होने के बाद जमीन पर गिरे हुए हैं और उनके गर्दन पर एक शख्स ने खून को बहने से रोकने के लिए रुमाल लगाया हुआ है.

हालांकि, अभी उनकी हालत और चोट को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है. ली जे-म्युंग दक्षिण कोरिया के मुख्य विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के चीफ हैं. वहीं साल 2022 में भी उनपर हमला हुआ था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital