Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

IND vs SA: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने डीन एल्गर के अंतिम टेस्ट को बनाया यादगार, दोनों खिलाड़ी ने तोहफे में दी खास जर्सी

साउथ अफ्रीका टीम के कप्तान डीन एल्गर के आखिरी टेस्ट मैच को भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने यादगार बना दिया.

Rohit Sharma, Virat Kohli And Dean Elgar

रोहित शर्मा डीन एल्गर और विराट कोहली

Dean Elgar Last Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज समाप्त हो गया. सेंचुरियन में खेले गए पहले मैच में भारत को इनिंग और 32 रन से हार का सामना करना पड़ा. वहीं दूसरे मैच में भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए सात विकेट से जीत दर्ज की. दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर रहा. यह मुकाबला साउथ अफ्रीका टीम के कप्तान डीन एल्गर का आखिरी टेस्ट मैच था. सीरीज के शुरू होने से पहले ही उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया था. डीन एल्गर भले ही अपने आखिरी मुकाबले को गंवा दिया लेकिन वह इस मैच को कभी नहीं भूल पाएंगे. भारतीय टीम ने उनके लिए इस टेस्ट को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital