Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होगी Golmaal 5, रोहित शेट्टी ने किया बड़ा ऐलान

Golmaal 5: इसी बीच रोहित शेट्टी ने मीडिया के सामने गोलमाल फ्रेंचाइजी के नेक्स्ट पार्ट को लेकर एक अपडेट शेयर किया है….

Golmaal 5

Golmaal 5

Golmaal 5: बॉलीवुड के दमदार और एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. उनकी वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस वेब सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय नजर आ रहे हैं. इसी बीच रोहित शेट्टी ने मीडिया के सामने गोलमाल फ्रेंचाइजी के नेक्स्ट पार्ट को लेकर एक अपडेट शेयर किया है.

रोहित शेट्टी ने किया बड़ा ऐलान (Golmaal 5)

हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान रोहित शेट्टी ने कहा- ‘गोलमाल 5 जरूर बनेगी और इसे मुझे थोड़ा जल्दी भी बनाना होगा. मुझे लगता है कि आपको अगले 2 साल में गोलमाल 5 सिनेमाघरों में देखने को मिल सकती है. सिनेमा में आये बदलाव के बाद गोलमाल 5 बाकी फिल्मों से ज्यादा भव्य होने वाली है.’

‘अगली गोलमल फिल्म बड़ी और बेहतर हिनी चाहिए’ (Golmaal 5)

बात करते हुए रोहित शेट्टी ने आगे कहा- मुझे लगता है कि आज के समय में सिनेमा को ऑल द बेस्ट और गोलमाल जैसी फिल्मों की तुलना में और ज्यादा ग्रैंड और बड़ा होना चाहिए. मेरे बिग का मतलब एक्शन नहीं है. मैं गोलमाल में एक्शन नहीं जोड़ सकता हूं, लेकिन मैं जॉनर का स्केल तो बढ़ा ही सकता हूं. गोलमाल के बहुत सारे फैंस हैं और मैं फैंस के लिए यह ब्रांड बना रहा हूं. अगली गोलमल फिल्म बड़ी और बेहतर हिनी चाहिए, भले ही एक कॉमेडी है.’

यह भी पढ़ें : महेश बाबू की फिल्म ‘गुंटूर कारम’ को लगा बड़ा झटका, छठे दिन बेहद कम हुई कमाई, इस फिल्म ने मारी बाजी

इस दिन रिलीज होगी ‘इंडियन पुलिस फ़ोर्स’ (Golmaal 5)

बता दें कि रोहित शेट्टी की आने वाली वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फ़ोर्स’ 19 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. आप इसे घर बैठे-बैठे एन्जॉय कर सकते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital