Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Shahjahanpur: ऑटोरिक्शा और टैंकर में हुई भीषण टक्कर में 12 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार, CM योगी ने जताया दुख

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि बरेली-फर्रुखाबाद मार्ग पर अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के तहत सुगसुगी ग्राम के पास जलालाबाद की ओर जा रहे ऑटोरिक्शा को विपरीत दिशा से आ रहे एक टैंकर ने टक्कर मार दी है.

फोटो-सोशल मीडिया

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

Shahjahanpur: कोहरे की वजह से उत्तर प्रदेश में लगातार सड़क हादसे होते जा रहे हैं. ताजा खबर शाहजहांपुर से सामने आई है. गुरुवार को यहां सुबह घने कोहरे के बीच ऑटो रिक्शा और टैंकर में हुई भीषण टक्कर होने के बाद 12 लोगों की मौत हो गई है. इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि बरेली-फर्रुखाबाद मार्ग पर अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के तहत सुगसुगी ग्राम के पास जलालाबाद की ओर जा रहे ऑटोरिक्शा को विपरीत दिशा से आ रहे एक टैंकर ने इतनी जोर की टक्कर मारी कि ऑटोरिक्शा पलट गया और इसमें सवार 12 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में बुजुर्ग महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. इस घटना के बाद से घटना स्थर चीख-पुकार से गूंज उठा. इस पर आस-पास लोग बचाने के लिए पहुंचे और तुरंत पुलिस को जानकारी दी. वहीं मीणा ने बताया कि घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर जिलाधिकारी और विधायक पहुंचे हैं.

गंगा स्नान करने जा रहे थे श्रद्धालु

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, शाहजहांपुर के थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव दमगड़ा से गंगा स्नान करने के लिए एक ऑटो में कई श्रद्धालु जा रहे थे. इसी दौरान सुबह करीब 10:30 बजे अल्हागंज के गांव सुगसुगी के पास बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर ने टैम्पो को तेज टक्कर मार दी. घटना स्थल की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखकर साफ होता है कि हादसा कितना भीषण था. हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. तो वहीं बताया जा रहा है कि ऑटो में 12 लोग ही सवार थे और चालक सहित सभी की मौत हो गई है. हादसे के बाद टैंकर चालक फरार हो गया. तो वहीं घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा और जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा मौके पर पहुंचे हैं और घटना के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली है. तो वहीं अब पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर घटना की जांच भी शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: सपा- RLD गठबंधन में जयंत के खाते में आईं इतनी सीटें, अखिलेश ने लोक सभा चुनाव को लेकर बनाई ये रणनीति

ये लोग हुए हैं हादसे का शिकार

लालाराम, पुत्तू लाल दे दोनों ही भाई बताए जा रहे हैं. इनके पिता का नाम वेदराम है तो वहीं माखनलाल के पुत्र सियाराम और सुरेश, लवकुश, यतीराम, पोथीराम, बसंता, ऑटो चालक अनंतराम, जलालाबाद की रंपा ये सभी बच्चे के साथ पांचाल घाट जा रहे थे. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, गांव दमगड़ा के लोग ऑटो से गंगा स्नान करने फर्रुखाबाद के पांचाल घाट जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही हादसे में सभी की जान चली गई और एक ही परिवार के बेटों का निधन हो गया है. इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है. मरने वालों में आठ पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है.

बच जाती जान

घटना के सम्बंध में एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ट्रक की टक्कर के बाद ऑटो में सवार पांच-छह लोग सड़क पर गिर गए थे. प्रत्यक्षदर्शी ने दावा किया कि, इनकी जान बच सकती थी, लेकिन ट्रक चालक ने हादसे के बाद इनके ऊपर से ट्रक चढ़ा दिया था और जैसे ही लोगों की भीड़ देखी तो चालक भाग गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital