Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

हेमंत सोरेन की बढ़ी मुश्किलें, हो सकते हैं गिरफ्तार, CM आवास समेत राजभवन और ED कार्यालय के 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू

रांची में मुख्यमंत्री आवास के आसपास भारी पुलिस तैनाती की गयी है. वहीं कहा जा रहा है कि विधायकों के टूटने के डर को देखते हुए उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट कराया जा सकता है.

Hemant Soren

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (फोटो फाइल)

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ED अधिकारियों की एक टीम जहां मुख्यमंत्री सोरेन के आवास पर मौजूद हैं, वहीं रांची में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के परिसर में दो मिनी बसें प्रवेश करती देखी गईं. इसके अलावा सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी भी हो सकती है. कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केंद्रीय एजेंसी द्वारा पूछताछ के बीच यह बात सामने आई है.

वहीं इससे पहले आज हेमंत सोरेन ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि अधिकारियों ने उन्हें और उनके पूरे समुदाय को ‘परेशान’ करने और ‘बदनाम’ करने की कोशिश की जा रही है.

ईडी के अधिकारी गए थे दिल्ली

वहीं इससे पहले ईडी के अधिकारी कथित भूमि घोटाला मामले में पूछताछ करने के लिए सोमवार रात राष्ट्रीय राजधानी में स्थित सोरेन के आवास पर गए और कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री का पता नहीं चल सका है. केंद्रीय एजेंसी ने दो कारें और 36 लाख रुपये जब्त किये लेकिन झामुमो नेता नहीं मिले.  सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने सोरेन को नया समन जारी कर कहा है कि वह 29 या 31 जनवरी को पूछताछ के लिए उपलब्ध रहें, नहीं तो एजेंसी खुद उनके पास पूछताछ के लिए जाएगी. ईडी द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री को जारी किया गया यह दसवां समन है, जिसकी समय सीमा आज पूरी हो रही है. रांची में मुख्यमंत्री आवास के आसपास भारी पुलिस तैनाती की गयी है. वहीं कहा जा रहा है कि विधायकों के टूटने के डर को देखते हुए उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट कराया जा सकता है.

वहीं रांची में राजभवन, सीएम आवास और प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय के 100 मीटर के दायरे में सीआरपीसी की धारा 144 लागू की गई.

इसे भी पढ़ें: Budget Expectations 2024: वित्त-मंत्री 1 फरवरी को पेश करेंगी बजट, हेल्थ सेक्टर की मांग- GDP का 5% हो स्वास्थ्य बजट

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital