Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

राजस्थान के सिरोही जिले में मंदिर हटाने का विरोध कर रहे स्थानीय लोगों द्वारा किए गए पथराव में छह पुलिसकर्मी घायल

राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड क्षेत्र में कल बुधवार को एक मंदिर हटाने का विरोध कर रहे स्थानीय लोगों द्वारा किए गए पथराव में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए. अधिकारी ने बताया कि राजस्थान हाईकोर्ट ने सतपुर गांव में एक तालाब पर अतिक्रमण कर बनाए गए मंदिर को हटाने का आदेश दिया था. उन्होंने बताया कि हिंसा के सिलसिले में करीब दो दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आबूरोड तालाब के पास बने एक छोटे मंदिर के ढांचे को हाईकोर्ट के निर्देश पर हटाया जा रहा था, उसी दौरान कुछ लोगों ने सड़क अवरुद्ध कर दिया और धार्मिक नारेबाजी करने लगे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital