Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, राजकोट और रांची टेस्ट में भी नहीं खेलेंगे विराट कोहली; रिपोर्ट

इंग्लैंड के खिलाफ अगले दो टेस्ट मैच में टीम इंडिया को विराट कोहली के गैरमैजूदगी में ही आगे बढना होगा. उनका आखिरी टेस्ट खेलना भी संदिग्ध है.

Virat Kohli

विराट कोहली (सोर्स- ICC Cricket World Cup)

Virat Kohli: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 15-19 फरवरी के बीच राजकोट में खेला जाएगा. जिसके बाद सीरीज का चौथा मैच 23-27 फरवरी के बीच रांची में खेला जाएगा. इन मैचों में टीम इंडिया को विराट कोहली के गैरमैजूदगी में ही आगे बढ़ना होगा. पूर्व कप्तान के दोनों टेस्ट में नहीं खेलने की आशंका है. ईएसपीएनक्रिकइंफो ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है. ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार धर्मशाला में होने वाले पांचवें टेस्ट में भी विराट कोहली का खेलना संदिग्ध है.

शुरूआती दो टेस्ट से बाहर हुए थे विराट

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज शुरु होने से पहले 22 जनवरी को पहले दो टेस्ट मैच से हटने का ऐलान किया था. वह टीम के साथ हैदराबाद पहुंचे थे लेकिन उसके बाद वो लौट गए थे. जिसके बाद बीसीसीआई ने बताया था कि विराट ने कप्तान रोहित शर्मा और टीम प्रबंधन से बात की है और कहा है कि देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा से उनकी शीर्ष प्राथमिकता रही है लेकिन कुछ निजी कारणों के चलते उनकी मैजूदगी की जरूरत है.

मोहम्मद सिराज की होगी टीम इंडिया में वापसी

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं थे. हैदराबाद टेस्ट के बाद टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था. हालांकि, वह राजकोट टेस्ट से पहले टीम इंडिया से जुड़ जाएंगे. सिराज की टीम में वापसी भारत के लिए अच्छी खबर है. वाईजैग टेस्ट में टीम तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर निर्भर थी. ऐसे में मोहम्मद सिराज की वापसी से टीम की तेज गेंदबाजी आक्रमण मजबूत होगी. वहीं बुमराह के वर्कलोड को मैनेज करने के लिए तीसरे टेस्ट या उसके बाद उन्हें आराम दिया जा सकता है.

एनसीए में हैं राहुल-जडेजा

हैदारबाद टेस्ट में चोटिल होने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की वापसी पर फिलहाल कोई अपडेट नहीं आाय है. दोनों खिलाड़ी इस समय एनसीए में हैं. एनसीए ने दोनों को फाइनल मेडिकलरिपोर्ट नहीं दी है. इसी रिपोर्ट के आधार पर दोनों खिलाड़ियों का तीसरे टेस्ट के लिए चयन होगा.

ये भी पढ़ें- BCCI का बड़ा ऐलान, भारत-इंग्लैंड तीसरे टेस्ट से पहले बदलेगा राजकोट स्टेडियम का नाम

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital