Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

आज का राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान

Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? जानें किसे मिलेगा भाग्य का साथ, किसकी चमकेगी किस्मत और किन राशियों को खर्च और सेहत के मामले में रहना होगा सावधान.

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: दिवाली के मौके पर ग्रह-नक्षत्रों की चाल सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डाल सकती है. कुछ राशि के जातकों को परिवार और कारोबार में लाभ मिलने के योग हैं, तो कुछ को खर्च और सेहत के मामले में सावधानी बरतनी होगी. आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन और क्या हैं उनके भाग्यशाली उपाय.

मेष राशि: भाग्य का साथ मिलेगा

मेष राशि के जातकों को आज बुधादित्य योग और त्रिग्रह योग का लाभ मिल सकता है. परिवार के साथ करियर और कारोबार में भी भाग्य का साथ मिलेगा. सामाजिक दायरा बढ़ेगा और इसका फायदा भविष्य में भी मिल सकता है. वैवाहिक जीवन में प्रेम और रोमांस बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. किसी नई साझेदारी से भी लाभ हो सकता है. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.

भाग्य प्रतिशत: 88%

उपाय: देवी लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें.

वृषभ राशि: शुभ संदेश पाएंगे

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज शुक्र का वक्री होकर छठे भाव में गोचर खर्च बढ़ा सकता है. ऐसे में आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. सप्तम भाव का चंद्रमा आपकी कलात्मक रुचि बढ़ाएगा. दोस्तों और दूर रहने वाले रिश्तेदारों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. पड़ोसियों के साथ अच्छा तालमेल रखने से सहयोग मिलेगा. सेहत के मामले में लापरवाही न करें.

भाग्य प्रतिशत: 80%

उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें.

मिथुन राशि: सामाजिक दायरा बढ़ेगा

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध और सूर्य का संयोग शुभ रह सकता है. आज सगे-संबंधियों से मुलाकात का मौका मिलेगा. दूर रहने वाले भाई-बहनों से बातचीत हो सकती है. सामाजिक दायरा बढ़ेगा और घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है. बच्चों से सहयोग मिलेगा. मनपसंद भोजन मिलने से खुशी होगी. धर्म और अध्यात्म के प्रति भी रुचि बढ़ेगी.

भाग्य प्रतिशत: 89%

उपाय: लक्ष्मी चालीसा और गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें.

कर्क राशि: मन की चंचलता पर काबू रखें

कर्क राशि के जातकों के लिए त्रिग्रह योग शुभ संकेत दे रहा है. आर्थिक मामलों में किए गए प्रयासों का फायदा मिल सकता है. हालांकि, घरेलू जरूरतों और अचानक आने वाली परिस्थितियों के कारण खर्च बढ़ सकता है. किसी मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है. माता-पिता का स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा. परिवार में सम्मान बढ़ेगा. बच्चों पर भी ध्यान बनाए रखें.

भाग्य प्रतिशत: 84%

उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें.

सिंह राशि: सुख और सहयोग मिलेगा

सिंह राशि के जातकों का मन आज धार्मिक और सामाजिक कार्यों में लगेगा. घर के कामों में जीवनसाथी की मदद करने से आपसी प्रेम और तालमेल बढ़ेगा. भाई-बहनों के बीच भी सामंजस्य बना रहेगा. ससुराल पक्ष के लोगों से सहयोग मिल सकता है. किसी पुराने परिचित या मित्र से मुलाकात होने के योग हैं. खानपान में संयम रखें, पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है.

भाग्य प्रतिशत: 81

उपाय: कमल गट्टे की माला से ‘ॐ ह्रीं श्रीं कमला कमलालयै नमः’ मंत्र का जाप करें.

कन्या राशि: सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद और आनंददायक रह सकता है. परिवार में जीवनसाथी और घर के बड़े-बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा. कोई अच्छी खबर मिल सकती है. किसी रिश्तेदार से मुलाकात के साथ सरप्राइज गिफ्ट मिलने के भी योग हैं. कारोबार में लाभ और घर में सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों का आगमन हो सकता है. वाहन सुख भी मिल सकता है. शाम को पारिवारिक कामों में व्यस्तता रहेगी.

भाग्य प्रतिशत: 84%

उपाय: गणेश जी को 11 दूर्वा अर्पित करें और श्रीसूक्त का पाठ करें.

तुला राशि: सम्मान और प्रोत्साहन मिलेगा

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है. पहले किए गए किसी काम के लिए सम्मान और प्रोत्साहन मिल सकता है. आपकी सक्रियता और सतर्कता का फायदा मिलेगा. रिश्तेदारों का सहयोग प्राप्त होगा और उपहार मिलने के भी योग हैं. हालांकि, भावुकता में आकर कोई फैसला न लें. आपकी उदारता का कुछ लोग गलत फायदा उठा सकते हैं. महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए.

भाग्य प्रतिशत: 82%

उपाय: राधाकृपा कटाक्ष स्तोत्र का पाठ करें.

वृश्चिक राशि: आवेश में फैसला लेने से बचें

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने के साथ खर्चीला भी हो सकता है. सेहत और घरेलू जरूरतों पर बजट से ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है. जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद होने की आशंका है. ऐसे में गुस्से में कोई फैसला न लें. दूसरों से ज्यादा उम्मीद रखने के बजाय अपने दम पर काम पूरा करने की कोशिश करें. लंबे समय के निवेश से फायदा मिल सकता है.

भाग्य प्रतिशत: 79%

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और देवी लक्ष्मी को गुंजा अर्पित करें.

धनु राशि: मन की चाहत पूरी होने से खुशी मिलेगी

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा. आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिल सकता है. आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा. घर में मित्रों और मेहमानों का आगमन हो सकता है. बच्चों से सहयोग मिलेगा. धार्मिक कार्यों और पारंपरिक गतिविधियों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा.

भाग्य प्रतिशत: 90%

उपाय: देवी लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें.

मकर राशि: व्यस्तता भरा रहेगा दिन

मकर राशि के जातकों के लिए आज दिवाली का दिन जिम्मेदारियों से भरा रह सकता है. आपको कई तरह के काम संभालने पड़ सकते हैं. जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और उपहारों का आदान-प्रदान भी हो सकता है. सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा. हालांकि, दूसरों के मामलों में बेवजह दखल देने से बचें. पिता और घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा. शाम धार्मिक और पुण्य कार्यों में बीत सकती है.

भाग्य प्रतिशत: 86%

उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें.

कुंभ राशि: अनचाहे खर्च बढ़ सकते हैं

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज कमाई के साथ खर्च का भी योग बन रहा है. कारोबार में लाभ हो सकता है, लेकिन कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं. दूर रहने वाले रिश्तेदारों से बातचीत या मुलाकात हो सकती है. दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी और छोटी यात्रा के भी योग हैं. दान-पुण्य के काम कर सकते हैं. बच्चों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. जोखिम भरे कामों और कूटनीतिक चालों से दूर रहें.

भाग्य प्रतिशत: 84%

उपाय: देवी लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें और राहुकाल में राहु मंत्र का जाप करें.

मीन राशि: दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रह सकता है. कामकाज के साथ सेहत का भी ध्यान रखना जरूरी होगा. लापरवाही करने पर परेशानी बढ़ सकती है. पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा. जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें, छोटी-सी बात पर विवाद हो सकता है. खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करेंगे, लेकिन कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं. दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें. योग और ध्यान करना फायदेमंद रहेगा.

भाग्य प्रतिशत: 80%

उपाय: श्रीलक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital